हिसार कोर्ट का बड़ा फैसला: OLX पर मोबाइल खरीदने के बहाने झपटमारी करने वाले 2 दोषियों को 5 साल की कैद
हिसार कोर्ट का बड़ा फैसला: हिसार झपटमारी के मामले में सेशन कोर्ट ने 2 दोषी साहिल और सुमित को 5-5 साल कैद व 25-25 हजार रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई है। अदालत में चले अभियोग के अनुसार 23 मई 2023 को सेक्टर 1-4 वासी आदित्य की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था।







