हरिद्वार गंगा स्नान के लिए निकले दो भाइयों सहित 6 की दर्दनाक मौत, राखी गाड़ी और मोठ में पसरा मातम, Narnaund News
Narnaund News: हरियाणा के हांसी जिले के नारनौंद हलके के ऐतिहासिक गांव राखीगढ़ी और मोठ रंगड़ान गांव के छह युवकों की उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुए भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सभी युवक आपस में दोस्त थे और सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में हुए भीषण हादसे ने छह परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। हादसे में सभी छह युवक कार के अंदर जिंदा जल गए।









