Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana Vote Chori : हिसार में कांग्रेसियों ने वोट चोरी के मुद्दे पर निकाला कैंडल मार्च, विधायक ने साधा भाजपा पर निशाना

Haryana vote chori :  हरियाणा में कथित रूप से वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का आंदोलन तेज हो गया है। इसी कड़ी में बुधवार शाम हिसार जिला कांग्रेस (ग्रामीण) अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया व उकलाना मंडी में विधायक नरेश सेलवाल की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के मुद्दे को लेकर नारे लगाते हुए शहर में कैंडल मार्च निकाला।