Verification: eefe237ed2c24d7f

पुलिस मालखाना से जब्त की गई गाड़ी के टायर चोरी, जींद पुलिस में मचा हड़कंप

0 minutes, 4 seconds Read

Tires of vehicle confiscated from the police storehouse were stolen

Haryana News Today : जींद में धोखाधड़ी के मामले में जब्त की गई बलेनो गाड़ी के police line Jind स्थित मालखाना से टायर चोरी हो गए। पकड़ी गई गाड़ी मालखाना में ईंटों के सहारे खड़ी मिली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।

पुलिस के मालखाना प्रभारी नीरज ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शहर थाना पुलिस ने दो साल पहले रोहतक रोड टोयटा कंपनी के शोरूम में दिल्ली से चोरी हुई बलेनो गाड़ी को बरामद किया था। पुलिस ने गाड़ी को जब्त करके उसको पुलिस लाइन स्थित मालखाना में जमा करवा दी। दो साल से गाड़ी वहां पर खड़ी थी और उसके आसपास झाड़ियां उग गई थी।

26 अक्टूबर को जब मालखाना में उगे खरपतवार व झाड़ों की सफाई करने लगे तो होमगार्ड चंद्रभान व साधुराम ने बताया कि बलेरो गाड़ी के चारों टायर गायब हैं और गाड़ी को ईंटों के सहारे खड़ा किया हुआ है। जब इसके बारे में मालखाना में तैनात गार्द से पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उसने बताया कि पुलिस लाइन क्षेत्र बहुत ही सुरक्षित जगह है, इसके बावजूद पुलिस द्वारा जब्त की गई गाड़ी के टायर चोरी हो गए। जिससे जींद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करवाया।

सिंचाई विभाग के कमरे से इन्वर्टर व बैटरी चोरी

जींद : गांव घसो फीडर के हेड पर बने कमरे का ताला तोड़कर इन्वर्टर व बैटरी चोरी हो गई। सिंचाई विभाग के एसडीओ राकेश मित्तल ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विभाग की तरफ से गांव घसो के फीडर के हेड पर कमरा बनाया हुआ है। 23 अक्टूबर दोपहर को कमरे में लगा इन्वर्टर व बैटरी चोरी हो गया। इसके चलते वहां पर बिजली बाधित हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *