Tohana robbery case update
Tohana robbery case: थाना सदर टोहाना पुलिस ने मारपीट कर नकदी एवं दस्तावेज छीनने के मामले में टोहाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। टोहाना पुलिस लूट की इस वारदात की तह तक जाने के लिए दोनों आरोपितों से पूछताछ करने में लगी हुई है और उनके अन्य साथियों को पकड़ने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
धारसूल-कुलां रोड पर नहर पुल के पास लूट
थाना सदर टोहाना प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह ने बताया कि आंकावाली निवासी पम्मा राम पुत्र खंडूराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने का काम करता है। 17 जून 2026 को वह धारसूल कलां से कबाड़ खरीदकर मोटरसाइकिल पर अपने घर लौट रहा था। जब वह धारसूल-कुलां रोड पर नहर पुल के पास पहुंचा, तो सफेद रंग की स्कूटी पर सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। ( फतेहाबाद में लूट की वारदात का खुलासा )
कबाड़ी से लूट के मामले
शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा उसके कुर्ते की जेब से पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में करीब 8 हजार रुपये की नकदी, वोटर कार्ड एवं पैन कार्ड रखे हुए थे।
शिकायत के आधार पर थाना सदर टोहाना में मुकदमा नंबर 105 दिनांक 17.06.2026 के तहत धारा 304 व 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने कबाड़ी से लूट करने के मामले में ढेर निवासी भूपेंद्र उर्फ पिंदू पुत्र गुरजंत सिंह तथा गुल्लरवाला निवासी हैप्पी पुत्र बलविंदर को काबू करने में सफलता हासिल की है।
टोहाना पुलिस ने किया लूट की वारदात का पर्दाफाश
पुलिस द्वारा छीनी गई नकदी व दस्तावेजों की बरामदगी तथा मामले में अन्य संभावित पहलुओं को लेकर गहनता से जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगामी जांच जारी है। ( Tohana News Today )