Tosham Murder Case Update latest News Bhiwani
Latest News Bhiwani : भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र के गांव में हत्या करने के मामले में करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे इनामी बदमाश को भिवानी सीआईए पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे आज अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही जांच एवं तकनीकी निगरानी के आधार पर दिनांक 11.12. 2025 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के उप-निरीक्षक सुभाष के नेतृत्व में हत्या के मामले में फरार चल रहे ₹ 5,000/- रुपए के इनामी आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुकरपाल पुत्र यशपाल निवासी फाजलपुर, थाना मिनोली, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस पहले ही 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है।
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी सुकरपाल को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को पुनः अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैं।
गौरतलब है कि दिनांक 05 जुलाई 2024 को एक महिला द्वारा थाना तोशाम पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसमें बताया गया कि उसके पति सुरेंद्र सिंह निवासी ईशरवाल की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में अभियोग संख्या 240 दिनांक 6.7.2024, धारा 103(1),238ए, 61(2) भारतीय न्याय संहिता एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।