---Advertisement---

दोस्त के नाम लोन पर ट्रैक्टर लेकर धोखाधड़ी से बेचा: पुलिस रिमांड में उगला राज; ट्रैक्टर बरामद, Tractor Loan Fraud

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Tractor Loan Fraud his friend Case: latest News Jind

Latest News Jind : खेती बड़ी करने के लिए दोस्त के कागजात पर ट्रैक्टर लोन करवा कर किस्त ना चुकाने ( Tractor Loan Fraud ) और धोखाधड़ी से ट्रैक्टर को बेचने के मामले में जींद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धोखाधड़ी से बेचे गए ट्रैक्टर को भी बरामद किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पपोसा गांव के युवक से ट्रैक्टर लोन के नाम पर धोखाधड़ी 

भिवानी जिले के गांव पपोसा निवासी अमन ने सिविल लाइन थाना जींद पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी दोस्ती हिसार जिले के गांव पेटवाड़ निवासी शिकु के साथ है। अमन ने आरोप लगाते हुए बताया कि शिकु ने उसे भरोसा दिया कि वह खेती बाड़ी करना चाहता है और खेती-बाड़ी के लिए उसे ट्रैक्टर की जरूरत है। वह लोन करवा लेगा अगर उसे उसके आधार कार्ड और पैन कार्ड मिल जाए तो। अमन ने अपने दोस्त की बातों पर यकीन करके उसे अपने कागजात दे दिए। ( Latest News Hansi Narnaund )

पेटवाड़ गांव के युवक ने दोस्त से ट्रैक्टर लोन के नाम पर की धोखाधड़ी

अमन ने बताया कि उसके दोस्त शिकु ने उसे भरोसा दिया था कि ट्रैक्टर की किस वह समय अदा करेगा और उसे हर महीने कुछ पैसे भी उसके बदले देता रहेगा। उसे झूठा आश्वासन देकर उसके कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए और दिन की महिंद्रा एजेंसी से महिंद्रा ट्रैक्टर उसके नाम से लोन पर खरीद लिया। ट्रैक्टर खरीदने के कुछ समय बाद बैंक कर्मी वाले उसके घर पहुंचे और बताया कि उसने महिंद्रा ट्रैक्टर खरीदा है और उसने आज तक उसकी किस्तें अदा नहीं की।

 

अमन ने पुलिस को बताया कि तब उसे अहसास हुआ कि उसके दोस्त शिकु ने खेती बड़ी करने के लिए ट्रैक्टर के बहाने उसके साथ धोखाधड़ी की है। जब उसने पता किया तो पता चला कि उसके दोस्त शिकु ने ट्रैक्टर के इंजन नंबर और चेसी नंबर बदलकर उसे आगे किसी को फर्जी कागज तैयार कर बेच दिया है।

 

अमन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना जींद पुलिस ने गांव पेटवाड़ निवासी शिकु के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि अमन ने जो आरोप अपने दोस्त शिकु पर लगाए हैं वह सही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पेटवाड़ से हिरासत में लिया।

 

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपित ने धोखाधड़ी के जुर्म को कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर धोखाधड़ी से खरीद कर आगे फर्जी कागजातके सहारे बेचा गया महिंद्रा ट्रैक्टर बरामद कर लिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

 

इस संबंध में जींद एवीटी स्टाफ इंचार्ज उपनिरीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि जींद सिविल लाइन थाना में ट्रैक्टर धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को पुलिस रिमांड पर लिया था और उसके कब्जे से ट्रैक्टर को भी बरामद कर लिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer