Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar Hotel : होटल संचालक पारस हत्याकांड में दो गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में उगलेंगे राज

0 minutes, 13 seconds Read

Two arrested in Hisar hotel operator Paras murder case

Hisar News Today : हिसार के कैंप चौक पर धारदार हथियारों से हमला करके Hisar hotel संचालक की हत्या करने के मामले में हिसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किए गए हथियार बरामद करने सहित पारस की हत्या से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जाएगी।

 

 

होटल संचालक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन के पुलिस रिमांड पर

Hisar Hote : होटल संचालक पारस हत्याकांड में दो गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में उगलेंगे राज
मृतक पारस उर्फ दीक्षित। ( फाइल फोटो )

Hisar hotel कैंप चौक पर पार्टनरशिप में होटल चलाने वाले पारस उर्फ दीक्षित की हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज करके जान शुरू कर दी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात के करीब 20 25 दिन पहले होटल में रुके एक युवक के साथ पेमेंट को लेकर पारस का विवाद हो गया था। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर उसने पारस की हत्या की वारदात कबूल कर ली। ‌

 

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि पारस के साथ हुई कहा सुनने को लेकर वह पारस से रंजिश रखने लगा था। अपने साथ हुई कहासुनी का बदला लेने के लिए उसने अपने एक साथी के साथी के साथ मिलकर 14 जुलाई की रात को पारस के Hisar hotel में जाकर उसे पर हमला कर चोट मारी थी। उनके द्वारा किए गए हमले में लगी चोटों की वजह से पारस की मौत हो गई।

 

 

 

अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी निरीक्षक विजय पाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित मोनू उर्फ फर्राटा लगभग 20–25 दिन पहले मृतक पारस के होटल में रुका था। कमरे की पेमेंट को लेकर उसका होटल संचालक पारस से विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते मोनू ने अपने साथी अभिषेक के साथ मिलकर पारस पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और बाद में उसकी मृत्यु हो गई।

मृतक की पत्नी की शिकायत पर थाना अर्बन एस्टेट में 15 जुलाई 2025 को दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर दोनों मुख्य आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपितों को पेश अदालत कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

 

Hisar Hotel : होटल संचालक पारस हत्याकांड में दो गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में उगलेंगे राज
Hisar Hotel Murder Case Update

पारस की हत्या के मामले में स्पेशल स्टाफ व थाना अर्बन एस्टेट पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोनू उर्फ फर्राटा (25 वर्ष), निवासी क्रांति नगर, डबल फाटक, हिसार तथा अभिषेक उर्फ कलोल(23 वर्ष), मूल निवासी गांव इमलिया, जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश), वर्तमान में सिटी गेस्ट हाउस, हिसार के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *