Cheeka Nagar Palika अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए 50 लाख रुपए मांगने का आरोप
Cheeka Nagar Palika अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से दो दिन पहले ही निकाय विभाग ने वार्ड 14 के पार्षद जितेंद्र कुमार को अयोग्य घोषित कर दिया है। जितेंद्र के खिलाफ यह कार्रवाई वोट के बदले 50 लाख रुपये मांगने पर केस दर्ज होने के बाद की गई है। इस कार्रवाई के बाद विरोधी खेलने में खलबली मची हुई है तो वहीं उपाध्यक्ष पक्ष के खेमे में खुशी देखने को मिल रही है।
नगर पालिका चीका की उपाध्यक्ष पूजा शर्मा के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले 12 पार्षदों में शामिल हैं। पूजा शर्मा को हटाने के लिए कुल 17 पार्षदों में से कम से कम 12 पार्षदों का अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करना जरूरी है। अविश्वास प्रस्ताव तीन जुलाई को लाया जाना है। ( Latest cheeka News in Hindi )
हुडा निवासी विजय कुमार उर्फ मींकु सिंगला ने 25 मार्च 2025 को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अंबाला रेंज को शिकायत सौंपी थी। शिकायत के साथ बातचीत की रिकार्डिंग भी सौंपी गई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जितेंद्र कुमार व दो अन्य पार्षदों ने नगर पालिका चेयरपर्सन रेखा रानी व वाइस चेयरपर्सन पूजा शर्मा के खिलाफ किए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव लाने के प्रयासों से अलग होने के लिए 50 लाख रुपये मांगे थे। ( Kaithal cheeka News Today )
इस शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 20 जून को एफआइआर दर्ज कर ली थी। पार्षद जितेंद्र कुमार व अन्य दोनों आरोपित पार्षद केस दर्ज होने के बाद से ही शहर में नहीं है। विपक्षी खेमे द्वारा यह लगातार दावे किए जा रहे हैं की अविश्वास प्रस्ताव वाली तारीख को तीनों आरोपित पार्षद भी पालिका उपाध्यक्ष पूजा शर्मा के खिलाफ मतदान करेंगे। जितेंद्र कुमार के अयोग्य घोषित होने के बाद विपक्षी पार्षदों का सपना टूटता नजर आ रहा है। ( Abtak Kaithal News )
Cheeka Nagar Palika अविश्वास प्रस्ताव सफल होगा: तरसेम
विपक्षी पार्षदों की अगुवाई कर रहे वार्ड नंबर 16 के पार्षद एवं पूर्व चेयरपर्सन तरसेम गोयल ने कहा कि सत्ता पक्ष के साथ नजर आने वाले दो अन्य पार्षद और उनके संपर्क में है। एक पार्षद के निलंबित होने के बाद भी अपने पास 13 पार्षद होने का दावा तरसेम गोयल ने किया। उन्होंने कहा कि हम डंके की चोट पर जीतेंगे। ( Abtak cheeka News )
शांत नजर आया सत्ता पक्ष
उधर अविश्वास प्रस्ताव के घेरे में आया सत्ता पक्ष भी पूरी तरह शांत नजर आया। पालिका उपाध्यक्ष पूजा शर्मा के पति राजीव शर्मा ने कहा कि यह साजिश बिल्कुल भी कामयाब नहीं होने वाली। उन्होंने कहा कि उनके पास पर्याप्त संख्या मौजूद है। ( Abtak Haryana News )
Voting on no-confidence motion in Cheeka Nagar Palika, councillor disqualified in corruption case