Wives Hacked to Death with Axe in Jind News
Jind News: जींद जिले के सफीदों क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति ने अपनी दोनों पत्नियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में उसकी एक पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही सफीदों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करने में जुट गई है। वही आरोपी मौके से फरार हो गया।
सफीदों में कुल्हाड़ी से काट कर पत्नी की हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक जींद जिले के सफीदों उपमंडल के गांव बागड़ू कलां निवासी सुरेश कुमार की शादी सुनीता नामक महिला के साथ हुई थी। शादी के बाद सुनीता के कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ तो सुरेश कुमार ने सविता से 2 मार्च को दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी के बाद सुरेश और उसकी पहली पत्नी के बीच जमीन जायदाद को लेकर झगड़ा होने लगा। मृतक महिला सुनीता के भतीजे मुकेश ने बताया कि उसकी बुआ जमीन जायदाद में अपना हिस्सा लेना चाहती थी लेकिन सुरेश उसे उसका हिस्सा देने से मना कर रहा था। ( Safidon News Today )

रिश्तेदारों ने सुरेश को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन उसके कुछ समझ में नहीं आया और वह मरने मरने पर उतारू होने लगा। बीती रात भी सुरेश और उसकी पहली पत्नी सुनीता के बीच झगड़ा हो गया और गुस्से में आकर सुरेश ने अपनी पहली पत्नी सुनीता की गर्दन और छाती पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। बीच बचाव करने आई सुरेश की दूसरी पत्नी सविता पर भी सुरेश ने कुल्हाड़ी से वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ( Latest News Jind Haryana )
आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि सुरेश की पहली पत्नी सुनीता मार्ट अवस्था में पड़ी हुई है जबकि उसकी दूसरी पत्नी सविता गंभीर रूप से घायल तड़प रही है। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सविता को तुरंत ही उपचार के लिए सफीदों के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। ( latest News safidon Jind )
पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सविता से हालात के बारे में जानने का प्रयास किया लेकिन वह कुछ बोल नहीं पाई और पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुट गई है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने मृतक महिला सुनीता केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम के साथ जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस मृतक महिला के परिजनों सहित अन्य लोगों से पूछताछ करने में लगी हुई है वहीं आरोपी सुरेश अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। ( Haryana Crime News Today )