Woman shot in Gohana : गोहाना में महिला को मारी गोली, छत पर बर्तन साफ कर रही महिला

0 minutes, 7 seconds Read

 Woman shot in Gohana : Woman shot in Sonipat, Woman shot in Haryana,

हरियाणा न्यूज गोहाना : गोहाना क्षेत्र के गांव में मकान की छत पर बर्तन धो रही महिला को किसी ने गोली मार दी। लहू लुहान हालत में महिला को कानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला को यह भी पता नहीं है कि उसे पर गोली किसने और क्यों और कहां से चलाई है। 

गोहाना क्षेत्र के गांव मुंडलाना निवासी सतबीर की पत्नी 60 वर्षीय संतोष ने बताया कि गत शाम वो अपने घर पर ही थी और काम धंधा करके शाम करीब 6:15 बजे वह अपने मकान की छत पर बने कमरे के बाहर बर्तन साफ कर रही थी कि उसके कंधे में कोई चीज जाकर लगी। जब जोर का दर्द हुआ और उसके शरीर से खून बहने लगा तो उसने अपने पति सतबीर और बेटे मोहित को बुलाया। खून से लथपथ हालत में संतोष को खानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने देखा तो बताया कि उसके कंधे में गोली लगी है। डॉक्टर ने संतोष की गोली निकाल कर उसका उपचार शुरू कर दिया है। 

HSSC Group D Result Update : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के ग्रुप डी का सीईटी रिजल्ट घोषित करने को लेकर आई अपडेट

इस हादसे की सूचना मिलते ही गोहाना सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर खानपुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल संतोष के बयान दर्ज किए। घायल संतोष ने बताया कि किसी ने उसे जान से करने का प्रयास किया है। उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है और ना ही उसने गोली चलाने वाले को देखा। साथ ही उसे पता नहीं है कि गोली कहां से चलकर उसे लगी है। उसे गोली लगने का आभास तक नहीं हुआ, लेकिन चंद मिनट के बाद ही वह खून से लटपट हो गई तो उसका बेटा और पति उसे उपचार के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज लेकर आ गए।

Haryana Municipal Election Update News : हरियाणा सरकार ने नीलोखेड़ी, जुलाना, नारनौंद, इंद्री, बराड़ा नगर पालिकाओं के वार्ड आरक्षित किए 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *