young man hanged himself in Kharbala village of Narnaund News
Narnaund News: हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है और वह दो बेटियों का पिता था। युवक के द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जान शुरू कर दी। फिलहाल तो मासूम बच्चियों के सामने उनके परवरिश का संकट खड़ा हो गया है।
खरबला गांव में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड
हांंसी जिले के गांव खरबला निवासी 29 वर्षीय कुलदीप का शव उसके ही घर में फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत ही बास थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बास थाना प्रभारी बलवान सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने देखा कि युवक का सब उसके ही घर में कमरे में पंखे से फंदे पर लटका हुआ है। पुलिस ने युवक की आत्महत्या या हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया।

पुलिस के बुलाने पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतर कर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक कुलदीप की पत्नी मोहिता की पहले ही मौत हो चुकी है और उसकी 7 वर्षीय मानवी व 3 वर्षीय इनाया है। पत्नी की मौत के बाद कुलदीप ही अपनी दोनों मासूम बेटियों की परवरिश मेहनत मजदूरी और राज्य मिस्त्री का काम करके कर रहा था। माता-पिता की मौत के बाद दोनों मासूम बेटियों के सामने उनकी परवरिश का संकट खड़ा हो गया है।
इस संबंध में बास थाना प्रभारी बलवान सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि गांव खरबला में युवक द्वारा फांसी का फंदा लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंचे तो युवक का शो कमरे में पंखे से लटका हुआ था। युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या करके शव को फंदे से लटकाया गया है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा। पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है।