Verification: eefe237ed2c24d7f

Youth Was Shot Dead in Hisar हिसार में गोली मारकर युवक की हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने किया हिसार चंडीगढ़ मार्ग जाम

0 minutes, 7 seconds Read

youth was shot dead in Hisar, and angry villagers blocked the Hisar Chandigarh road

Haryana News Today : हिसार के नजदीकी गांव बुगाना में गुरुवार की सुबह एक दुकान पर बैठे युवक पर सामान खरीदने के बहाने आए युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने के कारण युवक की ( youth was shot dead in bugana village in Hisar ) मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के गांव बुगाना निवासी सोनू गांव की एक दुकान पर सामान खरीदने के लिए गया हुआ था और वह वहीं पर बैठ गया। इसी दौरान कुछ युवक सामान खरीदने के बहाने दुकान पर आए और आते ही सोनू पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस अंधाधुंध फायरिंग में सोनू के को तीन से चार गोलियां लगी बताई जा रही हैं जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह वारदात गुरुवार की सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है और इससे गुस्साए ग्रामीणों ने हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया और पुलिस को अल्टीमेटम दिया कि जब तक सोनू के हत्यारे को पुलिस पड़कर सलाखों के पीछे नहीं करती तब तक वह जाम नहीं खोलेंगे।

गांव में हुए इस हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को देखकर घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। वही हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर जाम लगाए बैठे ग्रामीणों को समझने के लिए भी पुलिस लगातार प्रयास कर रही है और वहां पर भी भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। ग्रामीण केवल आरोपितों की गिरफ्तारी के मांग पर अड़े हुए हैं और अभी तक जाम नहीं खोला है। पुलिस आरोपितों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में लगी हुई है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *