Girl falls from overbridge while trying to take selfie
युवती के ओवरब्रिज से गिरने के मामले में पुलिस मामले की जांच में जुटी
हरियाणा न्यूज रोहतक : सैक्टर-36 स्थित राजीव गांधी स्टेडियम के पास रेलवे ओवरब्रिज से करीब 17 वर्षीय एक लड़की गिर गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवती सैल्फी लेते हुए पुल से गिरी है। घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।
वह चरखी दादरी की रहने वाली है तथा रोहतक में अपने मामा के यहां रहती थी। युवती को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी जांच में जुट गई। अर्बन एस्टेट थाना के कार्यकारी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि राजीव गांधी स्टेडियम के पास एक युवती पुल से गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवती पुल से रेलवे लाइन के ऊपर गिरी है, जिसके कारण वह घायल हो गई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। यह मामला जी. आर. पी. के अंतर्गत आता है, जिसे सूचना दे दी है।
जी. आर. पी. पुलिस की जांच अधिकारी सुशीला ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह अस्पताल में पहुंचीं, जहां पर चिकित्सकों ने युवती को बयान के लिए अनफिट बताया है। बयान होने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। घायल युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
Tags: Haryana news Today health News Today Sarkari Jobs ग्रामीणों ने पंचायत मंत्री बबली को दिखाए काले झंडे weather update in Haryana