Youth injured in road accident dies during treatment
अढ़ाई महीने के बच्चे से के सिर से उठा पिता का साया, तीन बहनों का इकलौता भाई था रोबिन
हरियाणा न्यूज हांसी : गांव मोहला के पास 11 दिसंबर को पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। 26 वर्षीय रोबिन की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसका शनिवार को हिसार के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। बास थाना पुलिस ने पीकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
बता दें कि रॉबिन मजदूरी का काम करता था और उसकी करीब डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। रॉबिन को ढाई महीने का एक बेटा है। वह तीन भाइयों का इकलौता भाई था। सड़क हादसे में उसकी मौत से तीन बहनों के इकलौते भाई और ढाई साल के बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया। वही रोबिन के पिता को लकवे की वजह से वह कमाने लायक नहीं है और उसकी मां भी काफी बीमार रहती हैं। परिवार के पालन पोषण की पूरी जिम्मेवारी रोबिन के ही कंधों पर थी। उसकी मौत से पूरा परिवार बिखर गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुबह गांव में रॉबिन की मौत का समाचार मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस को दिए ब्यान में गांव मोहला निवासी अनिल ने बताया है कि 11 दिसंबर को गांव के रजबाहे के पास मनरेगा का काम चल रहा था। वहां पर गांव के अनेक मनरेगा मजदूर कार्य कर रहे थे। सुबह करीब सवा दस बजे रजवाहे से कुछ दूरी पर उन्हे एक्सीडेंट होने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो उसका भतीता रोबिन सड़क पर लहूलुहान हुआ पड़ा था। रोबिन की बाइक टूटी हुई हालात में सड़क किनारे पड़ी थी। मौके पर एक्सीडेंट करने वाली पिकअप गाड़ी खड़ी थी। अनिल का आरोप है कि गाड़ी के चालक ने तेज गति व लापरवाही से गाड़ी चलाकर रोबिन की बाईक को टक्कर मारी है। इसके बाद वो वाहन का प्रबंध करके रोबिन को हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।