अंधविश्वास: Sacrifice offered to appease the goddess
Hisar News Today: लोगों में अंधविश्वास इस कदर फैला हुआ है कि देवी देवताओं को खुश करने के लिए जीव की हत्या कर बलि देते हैं। ऐसा ही अंधविश्वास और पाखंड का मामला हिसार से सामने आया है जहां पर कुछ लोगों ने अंधविश्वास में पड़कर देवी को खुश करने के लिए एक जीव की बलि दे दी और उसके गर्दन कटे शव को चौराहे पर फेंक दिया। इसको लेकर लोगों में रोज बना हुआ है और मौके पर पुलिस पहुंच गई है।
डोगरान मोहल्ला हिसार में बलि देने का मामला
डोगरान मोहल्ला हिसार में लोगों ने चौराहे पर एक गर्दन कटे सुअर के शरीर के टुकड़े पड़े हुए दिखाई दिए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी। जब तक पुलिस पहुंची तब तक एक युवक सुअर के शव को उठाने के लिए वहां पर पहुंच चुका था और मौके पर पहुंची पुलिस ने उस युवक को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि उसे शव उठाने के लिए कॉलोनी के ही रहने वाले कुछ लोगों ने बुलाया है।

देवी को खुश करने के लिए जीव हत्या
पुलिस ने जब इस मामले में संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सामने आया कि देवी को खुश करने के लिए उन्होंने सूअर की बलि चढ़ाई है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है कि आज भी लोग अंधविश्वास और पाखंड के जाल में फंसे हुए हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि यहां पर सप्ताह में दो-तीन बार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिससे वह काफी परेशान हो चुके हैं। लोगों को इस बवंडर से निकलने के लिए वह पुलिस में लिखित शिकायत देंगे ताकि आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जा सके।
सुअर की बलि

इस संबंध में मौके पर पहुंचे डायल 112 पुलिस टीम के कर्मचारी धर्मपाल से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि डोगरान मोहल्ला से सूचना मिली थी कि किसी ने सुअर की बलि देकर उसके शव को चौराहे पर डाल दिया है। उन्होंने मौके से युवक को हिरासत में लिया है जिसे पुलिस चौकी के हवाले किया जाएगा और आगामी कार्रवाई डोगरान मोहलत पुलिस चौकी द्वारा की जाएगी।

इस बारे में हमने डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी श्याम सरदाना से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि लोगों को अंधविश्वास और पाखंड से बचने के लिए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां बार-बार सत्संग में जागरुक करते रहते हैं। देवी देवता हमेशा इंसान पर खुश रहते हैं और वो हमेशा उसकी रक्षा और देखभाल करते हैं। जो देवी देवता किसी जीव पर क्रोध करता है वह देवी देवता नहीं बल्कि राक्षस की श्रेणी में आता है। आज समाज पढ़ा लिखा और वैज्ञानिक युग में भी काफी लोग जागरूकता के अभाव में इस तरह के पाखंड में पड़े हुए हैं जिन्हें इस पाखंड से निकलकर समाज हित में काम करने चाहिए।
हिसार में ग्रील तोड़कर शोरूम में घुसे चोर, लाखों का सामान चोरी,
नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने के आरोपी को सजा,
हिसार में डॉक्टर के आवास और अस्पताल में इनकम टैक्स की रेड,
हरियाणा की राजनीति में गर्माहट: दिग्विजय चौटाला के बयान से कांग्रेस में खलबली,