---Advertisement---

Remarriage Fraud Case: फर्जी पहचान व दोबारा शादी कर ठगी: गिरोह की तीन महिलाएं गिरफ्तार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Fake identity and remarriage fraud Case in Karnal Haryana

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Karnal Breaking News: करनाल के थाना सदर के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी जुण्डला इंचार्ज उप निरीक्षक बंसीलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर फर्जी पहचान व दोबारा विवाह कर ठगी करने के मामले में तीन आरोपीयान शहजादी उर्फ कोमल, सीमा तथा रेखा देवी को पर्याप्त सबूत मिलने पर विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया।

 

फर्जी विवाह कर धोखाधड़ी से पैसे ऐंठने का मामला


इस संबंध में चौकी इंचार्ज ने बताया कि दौराने तफ्तीश यह सामने आया कि आरोपीयान ने आपसी षड्यंत्र के तहत फर्जी आधार कार्ड तैयार कर अपना धर्म छिपाया तथा पहले से शादीशुदा होते हुए दोबारा फर्जी विवाह कर धोखाधड़ी से पैसे ऐंठने का मामला सदर थाना करनाल में मुकदमा नंबर 130/2026 बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया।

फर्जी शादी के नाम पर धोखाधड़ी


मामले में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फर्जी शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में सीमा व शहजादी उर्फ कोमल को काबू कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। दौराने रिमांड पुलिस पूछताछ में इस मामले में शामिल उनकी अन्य साथी रेखा देवी की संलिप्तता सामने आई, जिसे भी टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

 

नकदी, मोबाइल फोन व फर्जी आधार कार्ड बरामद


दौराने पूछताछ यह भी सामने आया कि आरोपीया शहजादी उर्फ कोमल के विरुद्ध उक्त मामले के अतिरिक्त जिला करनाल में पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा बरामदगी के दौरान शहजादी उर्फ कोमल के कब्जे से 60,000/- रुपये नकद व फर्जी आधार कार्ड की फोटोकॉपी, आरोपीया सीमा से 13,000/- रुपये व एक मोबाइल फोन तथा आरोपीया रेखा देवी से 5,000/- रुपये बरामद किए गए।


आरोपीयान को एक दिन के पुलिस रिमांड के उपरांत आज माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जिला जेल करनाल भेज दिया गया है। मामले की गहन जांच जारी है।

 

अंधविश्वास के नाम पर जीव बलि, हिसार में मचा बवाल, दो संदिग्ध हिरासत में,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer