How does online banking fraud happen, how to avoid fraud in online banking
हरियाणा न्यूज टूडे / सुनील कोहाड़। हिसार पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, आईपीएस ने साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए ऑनलाइन बैंकिंग का प्रयोग करते समय सावधानी बरतने को कहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में सभी बैंक डिजिटल सेवाएं दे रहे है। जिसमे ग्राहक घर बैठे ( online payment) ऑनलाईन सर्विस से बिल भुगतान, पेमेंट ट्रांसफर, ऑनलाइन टिकट बुकिंग, यूपीआई ( payment transfer) ( online tickets booking service ) से पेमेंट भुगतान सभी सर्विस हैं। इस समय पेमेंट करने का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला तरीका ऑनलाइन ही है। ऑनलाइन सर्विस बढ़ने के साथ-साथ ऑनलाइन फ्रॉड ( online fraud case) की सख्या में भी भारी इजाफा हो रहा है।
इन सबको ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आमजन को ऑनलाइन सेवा का इस्तेमाल करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखने के बारे में कहा है। ताकि ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार होने बचा जा सके। ऑनलाइन सर्विस को यूज करते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए।।सावधानियां बरतकर आप ऑनलाइन फ्रॉड से बच सकते हैं।
ब्लूटूथ को चालू ना रखें
उन्होंने कहा कि आप अपने मोबाइल का हर समय ब्लूटूथ ऑन ना रखें। क्योंकि आजकल हैकर्स ब्लूटूथ के माध्यम से हैक करके आपके खाते को एक सेकंड में खाली कर सकते हैं। उन्होंने आमजन को सुझाव दिया कि जब आप ब्लूट्थ का इस्तेमाल नही करते तो ब्लूटुथ को बंद कर देना जरूरी है। जिससे आप ऑनलाइन फ्रॉड से बच सकते है।
मोबाइल एप को सीधे बंद करने से बचना चाहिए
पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा की साइबर फ्रॉड से बचने के लिए मोबाइल ऐप को डायरेक्ट बंद करने की बजाय लॉगआउट करना ज्यादा अच्छा है। बहुत लोग मोबाइल ऐप को डायरेक्ट बंद कर देते जिससे साइबर फ्रॉड की संभावना बढ़ जाती है । मोबाइल ऐप्स को सीधे बंद करने के बजाय लॉगआउट करना चाहिए ।
पब्लिक वाईफाई को प्रयोग किस काम में नहीं करना चाहिए
मनोरंजन के लिए आप पब्लिक वाईफाई को इस्तेमाल करते है । पब्लिक वाईफाई का इस्तेमाल करते समय बैंकिंग को login करने से बचना चाहिए । पब्लिक वाईफाई के इस्तेमाल से हैकर ग्राहक को नुकसान पहुंचा सकते है।
ऐप पिन
उन्होंने बताया कि यदि आप भी अपनी ऐप और स्क्रीन लॉक का एक समान पिन रखते है तो ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार हो सकते हो। ज्यादातर लोग एक ही पिन का इस्तेमाल करते है जिसमे हैकर्स जल्दी समझ जाते है। सभी ऐप के पिन अलग अलग होने चाहिए। जिससे साइबर फ्रॉड से बचा जा सके।
फोन रिपेयर करवाने से पहले ऐप्स को डिलीट करे
उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग फोन की रिपेयरिंग करवाते समय अपने बैंक के ऐप को डिलीट नही करते। जबकि मोबाइल फोन को रिपेयरिंग करने से पहले अपने ऐप को अच्छी तरह डिलीट कर देने चाहिए। आज के इस डिजिटल युग में हैकर से बचने हेतु आपको हमेशा सचेत रहने की आवश्यकता है।
साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत 1930 पर कॉल कर दर्ज करवाए शिकायत
तमाम सावधानियों के बावजूद अगर फिर भी आपके साथ ठगी हो जाती है तो तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर पोर्टल बेवसाइट www.cybercrime.gov.in पर तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करवाएं, इसके अलावा साइबर अपराध थाना या नजदीक पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है। ताकि समय रहते साइबर फ्रॉड करने वाले अकाउंट को ब्लॉक करवाया जा सके।
ये खबरें भी पढ़ें:-
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनल कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर ,
Haryana News Today: हरियाणा में मौत के स्कूल वाहन, घर से स्कूल आने जाने तक सुरक्षित नहीं हैं आपके बच्चे, महेन्द्रगढ़ के बाद यमुनानगर में हादसा ,
Southwest Monsoon 2024 update ! दक्षिण पश्चिमी मानसून , जाने हरियाणा पंजाब सहित अन्य राज्यों में कैसी होगी मानसून की बारिश ,
Latest News Haryana: गेहूं की फसल में लगी आग, 20 एकड़ के करीब गेहूं की फसल जलकर खाक,
