Cabinet Minister Ranjit Singh said in Narnaund, BJP has increased my stature, after Devi Lal, Manohar Lal was my most favourite CM
भाजपा ने दूसरी बार मंत्री बनाकर बढ़ाया मेरा कद, देवीलाल के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल रहे उनके पसंदीदा मुख्यमंत्री, उनके काम में कभी नहीं दिया दखल
![]() |
| कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला के साथ सरपंच सतबीर दूहन व अन्य। |
हरियाणा न्यूज टूडे, नारनौंद : भाजपा सरकार ने उनका कद बढ़ाया है। पिछले मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में उनको पांचवें नंबर पर शपथ दिलवाई गई थी और इस बार उन्हें तीसरे नंबर पर शपथ दिलवाई गई है। राजनीति में हर चीज का मतलब होता है। उन्होंने भाजपा हाई कमान से विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है लेकिन अगर भाजपा हाई कमान उनको किसी भी जगह लोकसभा का चुनाव लड़वाएगी तो वह मना नहीं कर पाएंगे। उक्त शब्द कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला ने गांव पेटवाड़ में सरपंच सतबीर दूहन पेटवाड़ के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने रामकेश पेटवाड़ की बहन की शादी में भी शिरकत की।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मेरा कद बढ़ाया है। उन्होंने लोगों से खुलकर लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर भारी बहुमत से केंद्र में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हिसार लोकसभा क्षेत्र से जिस भी उम्मीदवार को टिकट दे उसे जिताना है। रणजीत चौटाला ने कहा कि मुझसे पूछा गया था कि क्या आप लोकसभा चुनाव लड़ना चाहेंगे तो मैंने कहा कि मुझे विधानसभा चुनाव ही लड़ना है। भाजपा पार्टी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 10 सीटें जीतेगी। मैंने देवीलाल, ओमप्रकाश चौटाला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और मनोहर लाल के साथ काम करने का मौका मिला। उनको देवीलाल के बाद मनोहर लाल का कार्यकाल सबसे बेहतरीन लगा।
हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
नारनौंद हल्के के गांव में ग्रामीणों ने अस्पताल पर जड़ा ताला
रोडवेज बस के चालक परिचालक की गुंडागर्दी, सवारी को बस से नीचे उतार कर पीटा, जाने पूरी हकीकत
उन्होंने कभी भी किसी मंत्री के कामकाज में दखलंदाजी नहीं की। साढ़े चार साल के कार्यकाल में मुझे बिल्कुल फ्रीहेंड छोड़ा हआ था और उनको काम करने का मजा भी आया। पार्टियों में फैसला पार्टी हाई कमान करती है। मुख्यमंत्री बदलने का फैसला पार्टी हाई कमान का था और पार्टी में जो फैसला लिया वह अच्छे के लिए ही लिया होगा। भाजपा उनको जहां से भी चुनाव लड़ने का आदेश देगी वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
