---Advertisement---

लोकसभा चुनाव 2024 में इन लोगों को मतदान केंद्रों पर मिलेगी विशेष सुविधा

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 These people will get special facilities at polling stations in Lok Sabha elections 2024

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारत निर्वाचन आयोग ने 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों व दिव्यांगों मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर मिलेगी विशेष व्यवस्थाएं : जिला निर्वाचन अधिकारी


Haryana News Today : हिसारउपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं की हैं ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित न रहें।


उपायुक्त ने बताया कि जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में 9 मार्च 2024 तक कुल 13 लाख 39 हजार 591 मतदाता हैं, जिनमें से पुरूष मतदाता 7 लाख 14 हजार 787, महिला मतदाता 6 लाख 24 हजार 794 तथा थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 10 है। वोटिंग के लिए जिले में 1305 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 15 मार्च 2024 तक जिले में 85 वर्ष से अधिक के 16 हजार 472 मतदाता है। उन्होंने कहा कि इन श्रेणियों के मतदाताओं की सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पोलिंग स्टेशन पर रैंप, व्हील चेयर, लाने व ले जाने की व्यवस्था, मेडिकल किट आदि की व्यवस्था करने के साथ-साथ एनसीसी व एनएसएस के स्वयंसेवकों को उनकी सहायता के लिए तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत चुनाव आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं के लिए चुनावों से संबंधित जानकारी के लिए सक्षम एप भी बनाया है।









 उन्होंने निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग तथा अध्यापक बच्चों को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दें और उन्हें अपने अभिभावकों के साथ-साथ अन्य लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने को कहें। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप के माध्यम से लोगों को अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए 1950 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जो 24 घंटे चालू रहेगा।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

हरियाणा की ताजा खबर 

Lok Sabha Election 2024 latest News : जनता को गुमराह करने का नया पैंतरा: सरेआम आचार संहिता का उल्लंघन, फिर भी चुनाव आयोग खामोश क्यों ? मतदाता हो तो मतदान करने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें 

Haryana News Today 1.24 किग्रा अफीम , 1200 किमी की यात्रा, हरियाणा पहुंचा नशा तस्कर को पुलिस ने दबोचा

रोडवेज बस के चालक परिचालक की गुंडागर्दी, सवारी को बस से नीचे उतार कर पीटा, जाने पूरी हकीकत 

Haryana News Today: रेवाड़ी फैक्ट्री हादसा अपडेट ; मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घायलों का जाना हाल, मृतकों को मिलेंगे 5-5 लाख रुपए 

Hisar News Hindi: हिसार में सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत, कैंप चौक के पास बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई बाइक, मृतक छात्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था 

Haryana political news : भाजपा जजपा गठबंधन टूटने के बाद पहली बार दुष्यंत चौटाला ने भाजपा की सरकार पर साधा निशाना 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer