WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

नैन गौत्र की भांजी से शादी तय करने को लेकर बवाल : इनेलो नेता सहित परिवार का बहिष्कार

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

Uproar over Nain Gowtra marrying his niece;  Boycott of INLD leader and family

हरियाणा न्यूज बस्वाला : गांव हसनगढ़ में नैन गौत्र की भांजी से शादी करने पर गौत्र विवाद पैदा हो गया है। शादी इनेलो नेता राजीव राजा के भतीजे निखिल की 24 दिसंबर को है। शादी के खिलाफ वीरवार को हसनगढ़ गांव के अखाड़े में नैन खाप की पंचायत हुई। इसमें राजीव राजा के भतीजे सहित पूरे परिवार का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। पंचायत में लड़के के पक्ष के लोग शामिल नहीं हुए। तो पंचायत में इनेलो नेता राजीव राजा के भतीजे सहित पूरे परिवार का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार बरवाला क्षेत्र के गांव हसनगढ के रिटायर मास्टर केहर सिंह घनघस के तीन बेटे हैं। उसके पोते निखिल की शादी 24 दिसंबर को है। निखिल का रिश्ता गांव खैरी में एक माह पहले तय हुआ है। निखिल की शादी जिस लड़की से होनी है उसकी मां गांव जाजनवाला से नैन गौत्र की है। गांव हसनगढ में नैन गौत्र प्रमुख है। नैन खाप के अंतर्गत समाज के 52 गांव आते हैं। इन गांवों में नैन गौत्र में विवाह नहीं होते हैं। निखिल जिस लड़की से शादी कर रहा है उसकी मां नैन गौत्र की है। इस नाते लड़की उनकी भांजी हुई। ग्रामीणों का कहना है कि भांजी को शादी कर उसे गांव में नहीं लाया जा सकता है।

नैन गौत्र की भांजी से रिश्ता होने का पता चलने के बाद नैन खाप के प्रतिनिधि पिछले काफी दिनों से राजीव राजा के परिवार से बातचीत कर रहे थे। खाप की शादी को मान्य नहीं बताया जा रहा था। खाप प्रतिनिधियों ने शादी दूसरी जगह करने की बात परिवार को कही थी लेकिन राजीव राजा एवं निखिल के परिवार की तरफ से कोई भी खाप प्रतिनिधियों के समक्ष अपना पक्ष नहीं रखा। उसके बाद वीरवार को पंचायत कर उनकी तरफ से फैसला लिया गया। इस संबंध में राजीव राजा को फोन किया तो उन्होंने उठाया नहीं।

परिवार को चार बार पंचायत में बुलाने का किया प्रयास

नैन खाप के प्रधान रामफल नैन ने बताया कि हसनगढ़ में खाप की पंचायत हुई थी। इनेलो नेता राजीव राजा सहित निखिल के परिवार को चार बार पंचायत में बुलाने का प्रयास किया। पंचायत न कोई आया न किसी व्यक्ति ने पक्ष रखा। इसलिए खाप पंचायत ने उनके परिवार का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। नैन गौत्र की भांजी को गांव में शादी करके नहीं लाया जा सकता। घनघस और नैन गौत्र का पुराना भाईचारे का नाता रहा है।

Tags : Haryana news Today, Jind news, Hisar Haryana news, latest news Hansi, Narwana Murder case News  Uchana Murder case

Leave a Comment