Minor was blackmailed by making obscene video in Pillu Kheda Mandi police station area
![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो। |
हरियाणा न्यूज/जींद : महिला थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने का मामला संज्ञान में आया है। साथ ही अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर बार बार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिल्लूखेड़ा थाना इलाके के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी स्कूल में पढ़ती है। गांव फरमाना रोहतक निवासी रवि ने उसकी बेटी को फांस लिया ओर उसे सितंबर 2023 मे गोहाना स्कूल के निकट से अपने साथ ले गया। जहां पर आरोपी ने उसकी बेटी की अश्लील वीडियो बना ली। जिसके बाद आरोपी ने उसकी बेटी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब उसकी बेटी विरोध करती तो आरोपी अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता।
रवि की हरकतों से परेशान होकर उसकी बेटी ने रवि की बात मानने से मना कर दिया। जिस पर आरोपी ने उसकी बेटी की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। महिला थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर रवि के खिलाफ अपहरण करने, अश्लील हरकत करने, यौन शोषण करने, आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये खबरें भी पढ़ें :-
Lok Sabha Elections 2024 Exit Poll Results LIVE: India’s Biggest Election Coverage.. #livehindinews,
HSSC jobs को लेकर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी हरियाणा सरकार ,
हरियाणा में खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज, एएसपी करेंगी जांच,
घरेलू कलह के चलते पत्नी की हत्या, पुलिस जांच में जुटी,
पीने के पानी को लेकर हांसी में ग्रामीण महिलाओं का प्रदर्शन,
सरकारी स्कूल के अध्यापक ने छात्रों को ऐसा दिया होमवर्क, छात्रों के अभिभावकों सहित देखने वाले सब हैरान ,
हांसी में लगी आग: नेशनल हाईवे किनारे झुग्गियों में लगी आग, आग में एक बच्ची सहित दो झुलसे, कई पशु जिंदा जले,
पीने के पानी को लेकर प्रदर्शन,रामायण गांव में पेयजल किल्लत को लेकर जल घर में महिलाओं ने फोड़े खाली मटके,
हाईकोर्ट के फैसले का HSSC jobs पर असर: टीजीटी के 7471 पदों का रिजल्ट जारी हो सकेगा, ग्रुप डी की भर्ती में चयनित उम्मीदवारों असर ,
