In the case of murder of mother and brother, son and neighbor retracted their statement; Life imprisonment to mother-son murderers on concrete action of police
![]() |
| Hisar court decision in murder case |
हरियाणा न्यूज हिसारः हिसार के उत्तम नगर निवासी सुमित की गोलियां मार और उसकी मां उषा की सुए से गोद हत्या करने के मामले में हिसार के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित सहरावत की अदालत ने डाबड़ा गांव के संदीप और माल कालोनी के प्रदीप को उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने संदीप पर 40 हजार और प्रदीप पर 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया। ये वारदात करीब दो साल पहले हुई थी।
सरकारी वकील के बलजीत सिंह ने बताया कि मृतक सुमित का भाई अमित, पड़ोसी राजेश समेत तीन गवाह थे। तीनों अपनी गवाही में मुकर गए थे। मामले में पुलिस जांच और पुलिस की ओर से बरामद किए हथियारों की फारेंसिक रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई।
हिसार की अदालत में चल रहे मुकदमे के अनुसार 10 अप्रैल को उत्तम नगर के अमित ने थाना आजाद नगर में केस दर्ज करवाया था कि उसकी मां उषा देवी घर में किरयाणा की दुकान चलाती थी। भाई सुमित डोगरान मोहल्ला बाजार में परदे की दुकान पर काम करता था। गांव डाबड़ा के संदीप ने अपने साथियों के साथ मिल पहले उसकी मां उषा के सिर में बर्फ तोड़ने के सुए से वारकर हत्या कर दी। इसके बाद डोगरान मोहल्ला में सुमित की गोलियां मार हत्या की।
अमित के अनुसार संदीप का अपनी पत्नी निशा के साथ मनमुटाव चल रहा था। इस कारण पिछले 8 महीने से निशा मर्जी से सुमित के साथ रह रही थी। इसी रंजिश में उसकी मां और भाई की हत्या की थी। उसी दिन भाई का जन्मदिन था।
किशोर के साथ कुकर्म करने का आरोपित दोषी करार, सजा 15 को
हरियाणा न्यूज हिसार: पांच साल पहले किशोर के साथ कुकर्म करने के दोषी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार जिंदल की अदालत ने बुधवार को दोषी करार दिया। 15 जनवरी को दोषी को सजा सुनाई जाएगी। कोर्ट में चल रहे अभियोग के अनुसार किशोर ने स्वजन को बताया था कि सोनू नाम का युवक उसे बाइक पर बैठाकर खेतों में ले गया। जहां पर उसके साथ गलत हरकत की। जब किशोर की तबीयत बिगड़ी तो स्वजन को पूरे मामले के बारे में बताया। इसके बाद उसके माता-पिता उसे पुलिस के पास लेकर पहुंचे। पुलिस ने किशोर का मेडिकल करवाया।
ये खबरें भी पढ़ें :-
जींद जिले के गांव में दो पक्षों के बीच चली गोलियां : गली से जा रही तीन महिलाओं को लगे छरें
घरों के बाहर बिजली के मीटर निकलने को लेकर हैबतपुर में ग्रामीणों ने किया विरोध, एसडीओ को लिखा पत्र
हिसार में दुकानदार और पुलिस कर्मी खुलेआम सड़क पर भिड़े ; विडियो वायरल
मिट्टी उठाने वालों का प्रदर्शन : पुरानी कहावत अनतोली मिट्टी हुई….
प्रेमी कृष्ण पर तेजधार हथियार से हमला, प्रेमिका के घर में पड़ा मिला शव, प्रेमिका फरार
