Accident on Ladwa-Dabda road in Hisar: 2 people died in collision between dumper and car
हरियाणा न्यूज/हिसार : हिसार के लाडवा-डाबड़ा मार्ग पर बुधवार दोपहर को हादसा हो गया। दरअसल करीब पौने तीन बजे एक डंपर और कार की टक्कर होने से भिवानी के गांव रतेरा के नरेश कुमार (55) और सुरेन्द्र (25) की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। आजाद नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
नरेश और सुरेन्द्र कार में रतेरा से हिसार आ रहे थे। उनको जिंदल अस्पताल में आना था। कार सुरेन्द्र चला रहा था। इधर डाबड़ा की तरफ से एक डंपर जा रहा था। डंपर डाबड़ा से करीब 2 किलोमीटर चला था कि अज्ञात परिस्थतियों में उसकी कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा होने पर चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल नरेश को वाहन में सिविल अस्पताल और सुरेन्द्र को निजी अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने चैकअप कर उनको मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर आजाद नगर थाने के ए.एस.आई. मनमोहन टीम समेत अस्पताल में पहुंचे और शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाए। बताया गया है कि सुरेन्द्र कौशल आयोग के तहत गांव सुई के स्कूल में तैनात था। हादसे की सूचना मिलने पर रतेरा के काफी ग्रामीण शाम को सिविल अस्पताल में पहुंचे। आजाद नगर थाना पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर उसके चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
