Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना, एक प्रतिशत भी वोट नहीं काट पाए नेता जी

0 minutes, 14 seconds Read

 Congress candidate from Hisar Lok Sabha seat, Jaiprakash targeted the Congress leader

चुनाव के बाद जेपी ने कांग्रेसी नेता को लिया आड़े हाथों, जनता जान चुकी है कि इनके पल्ले कुछ नहीं

Screenshot 2024 0528 102433
हिसार कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जेपी।

हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।

हिसार की ताजा खबर : लोकसभा चुनाव के दो दिन बाद हिसार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश उर्फ जेपी ने कांग्रेस के ही नेता पर भंडास निकलते हुए कहा कि यह तो वही कहावत हो गई थोथा चना बाजे घणा वाली ऐसे नेताओं स्टीक बैठती है। उचाना हल्के की जनता जान चुकी है कि अब इनके पल्ले कुछ नहीं बचा है और उचाना की जनता ने उन्हें दिल खोलकर वोट दिए। कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश मंगलवार को हिसार के कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। 

जयप्रकाश ने पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह और उनके बेटे का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा कि उचाना हल्के की जनता के साथ-साथ अन्य लड़कों की जनता ने भी खुले दिल से उन्हें वोट दिए हैं लेकिन कुछ नेता पीठ में छोड़ घूमने का काम कर रहे थे और वोट काटने में लगे हुए थे।  लेकिन जनता जागरुक हो चुकी है और उनके किसी भी बहता हवा में आए बगैर हिसार लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं में उनका दिल से समर्थन किया है। जो लोग उचाना में उनका वोट काटना चाहते थे उनसे एक प्रतिशत भी कोई फर्क नहीं पड़ा और पूरे के पूरे वोट कांग्रेस की झोली में डालने का काम मतदाता ने किया है। 

आपको बताते हैं कि हिसार लोकसभा सीट से जयप्रकाश उर्फ जेपी को प्रत्याशी बनाने के बाद कांग्रेस का दूसरा धड़ा चुनाव प्रचार से दूरी बनाए हुए था। हालांकि कुछ नेता चुनाव प्रचार में पार्टी हाई कमान की खिंचाई के बाद नजर जरूर आए परंतु नीचे नीचे उनके कार्यकर्ता जयप्रकाश की जड़ों को कमजोर करने में लगे हुए थे। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा का पैतृक गांव उकलाना हल्के में है और आवास हिसार लोकसभा सीट में ही आता है लेकिन वह एक दिन भी जयप्रकाश के लिए वोट मांगने नहीं आई और ना ही रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जयप्रकाश के लिए प्रचार किया। जबकि कुछ दिन पहले ही भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह और उनके बेटे बृजेंद्र सिंह में भी जेपी के लिए प्रचार नहीं किया। 

 इनमें से एक नेता का कार्यकर्ता तो गोदी मीडिया की बजाए ईमानदार पत्रकार सुनील कोहाड़ के हत्थे चढ़ गया। इस ईमानदार पत्रकार ने उस कार्यकर्ता की ऐसी पोल खोली की उनकी बोलती बंद हो गई। दरअसल कांग्रेस का वह कार्यकर्ता एसआरके गुट से जुड़ा हुआ है और लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के प्रति हमदर्दी दिख रहा था और कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश के बारे में कह रहा था कि जेपी की तो मौय मौय होगी। पत्रकार ने उसकी यह बात फोन पर रिकॉर्ड कर ली और इसकी वीडियो बनाकर अपने यूट्यूब चैनल हरियाणा न्यूज़ टीवी लाइव पर प्रसारित कर दी। 

पत्रकार सुनील कोहाड़ ने जब यह वीडियो यूट्यूब पर अपलोड की तो उस कार्यकर्ता का फोन आया और कहां की आपसी भाईचारे में इस तरह की बातें शोभा नहीं देती। पत्रकार ने उसकी उसकी औकात दिखाते हुए कहा कि तुम अपनी पार्टी के नेता के पास मुंह पर राम-राम करते हो और पीठ पीछे सुर घूमने का काम कर रहे हो तुम्हारे मुंह से ऐसी बातें शोभा नहीं देती। पत्रकार ने कहा कि अगर तुम ठीक या गलत कर रहे थे तो मैं भी अपना पत्रकारिता का फर्ज निभाते हुए अपना काम इमानदारी से किया है। एसआरके गुट के उस कार्यकर्ता ने पत्रकार को देख लेने की धमकी भी दी। जयप्रकाश द्वारा दिए गए आज इस बयान पर हमारी उस खबर पर पक्की मोहर लग गई कि कांग्रेस के दूसरे गुट के नेता और कार्यकर्ता जयप्रकाश को हराने के लिए पीठ पीछे लगे हुए थे। 

जयप्रकाश की मौय मौय वाली वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए फोटो पर क्लिक करें :-

2024 05 28 11 20 00

आपको बता दे की कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश के लिए इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा कोई दूसरा नेता हरियाणा का प्रचार करने के लिए आया और ना ही केंद्रीय नेतृत्व से कोई भी बड़ा चेहरा उनके प्रचार में आया। जनता के बीच में यह मैसेज जरूर गया कि जयप्रकाश अलग-अलग पड़ गए हैं लेकिन हिसार लोकसभा की जनता ने उनके प्रचार की कमान मानो खुद ही अपने हाथों में ले ली हो और हर जगह उनके पहुंचने से पहले भारी भीड़ जमा हो जाती। 

 लेकिन इस बार चुनाव के माहौल को देखने से लगता है कि जनता जेपी को वोट देने का मन बना चुकी थी। इसका सीधा फैक्टर भाजपा की 10 साल के शासनकाल के दौरान किसान आंदोलन, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे तमाम मुद्दे विपक्ष के पास भाजपा को घेरने के लिए काफी थे और इसमें कांग्रेस नेता जयप्रकाश काफी हद तक कामयाब होते दिखाई दिए।

ये खबरें भी पढ़ें :-

हरियाणा में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां कब से हैं, ग्रीष्मकालीन छुट्टियां के बाद स्कूल कब खुलेंगे,

हांसी के सिविल अस्पताल में नवजात बच्चे का ट्यूमर का किया सफल ऑपरेशन, बच्चा स्वस्थ,
राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन! Online application for admission in government polytechnic institutes
गर्मी में आत्महत्या के मामलों में इजाफा, आग उगलती गर्मी का ये साइड इफेक्ट चिंतनीय,
हरियाणा शिक्षा विभाग का टाबर उत्सव कार्यक्रम क्या है? What is the Tabar Utsav program of Haryana Education Department?,
आसमान से बरस रही आग से धधक रहा हरियाणा, आसमान से बरस रहे शौले,
किसान यूनियन की कौन कौन सी चीज होने पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, किसान नेताओं ने कर दिया बड़ा ऐलान ,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *