---Advertisement---

आधा किलो चरस सहित सर्विस स्टेशन संचालक गिरफ्तार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Service station operator arrested with hashish / safidon Jind news Today, Jind Haryana news Today, Jind news Hindi, Jind crime news Today 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना के आधार पर पुलिस ने की थी सर्विस स्टेशन पर छापेमारी

हरियाणा न्यूज, जींद :

सीआईए स्टाफ सफीदों ने गांव बागडू कलां सर्विस स्टेशन पर छापेमारी कर आधा किलोग्राम चरस बरामद की है। सदर थाना सफीदों पुलिस ने सर्विस स्टेशन संचालक के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि गांव बागडू कलां निवासी राजेश अपने सर्विस स्टेशन पर नशीले पदार्थों का कारोबार करता है।

 सूचना के आधार पर पुलिस ने राजेश के सर्विस स्टेशन पर छापेमारी कर उसे काबू कर लिया। पुलिस ने जब सर्विस स्टेशन में रखी मेज के दराज की तलाशी ली तो वहां पर 500 ग्राम चरस बरामद हुई। सदर थाना सफीदो पुलिस ने राजेश के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर थाना सफीदो के जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। तलाशी के दौरान वहां से चरस बरामद हुई। आरोपित से नशे के नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026

Jind News: फूफा ने बनाया प्रॉपर्टी में सांझेदार, साले के लड़के ने किया प्रॉपर्टी हड़पने का प्रयास

July 22, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

नारनौंद में चोरों ने मकान में लगाई सेंध, नगदी व जेवरात चोरी, PM मोदी की रैली में गई थी महिला

July 18, 2026
उद्घाटन के एक दिन बाद थमा हाइड्रोजन ट्रेन का पहिया, जींद में पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

उद्घाटन के एक दिन बाद थमा हाइड्रोजन ट्रेन का पहिया, जींद में पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

July 18, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer