Verification: eefe237ed2c24d7f

कोर्स करने हिसार आए छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, खाते से 45 हजार से अधिक की ट्रांसफर मिली

0 minutes, 11 seconds Read

student who came to Hisar to pursue course committed suicide by hanging himself, received transfer of more than Rs 45 thousand from his account.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परिजनों का आरोप : मोहित को किया जा रहा था ब्लैकमेल

हरियाणा न्यूज हिसार: न्यू माडल टाउन Hisar में नैनीताल के 20 वर्षीय होटल मैनेजमेंट के छात्र मोहित ने मंगलवार की रात को रस्सी से पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मोहित देहरादून में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करता था। वहां से हिसार के दिल्ली रोड स्थित एक होटल में भेजा गया था। Hisar student suicide case 

 परिजनों का आरोप है कि मोहित ने एक खाते में 45 हजार रुपये ट्रांसफर किए हुए है। उन्हें शक है कि इंटरनेट मीडिया पर मोहित को कोई ब्लैकमेल कर रहा था। बयान पर अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। नैनीताल के विजय सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई मोहित होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद जून 2023 में ट्रेनिंग के लिए हिसार में दिल्ली रोड़ स्थित होटल में आया था। student suicide case in Haryana

वह अपने साथियों के साथ न्यू माडल टाउन में किराए पर रह रहता था। मंगलवार रात को उनके पास हिसार पुलिस का फोन आया कि मोहित का शव पंखे पर रस्सी से लटका हुआ है। वो स्वजन के साथ न्यू माडल टाउन में पहुंचे। मोहित का फोन चेक किया तो 11 और 12 दिसंबर को कई ट्रांजेक्शन से 45 हजार से अधिक रुपये एक अकाउंट में ट्रांसफर किए गए है। 12 दिसंबर को मोहित ने अपने पापा के पास फोन कर भी दो हजार रुपये मांगे थे। student suicide case update

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer