---Advertisement---

गांव घिराय में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन : जाने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान किस गांव की टीमों ने जीता ईनाम

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Kabaddi competition organized in village Ghirai

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कबड्डी प्रतियोगिता का खेल रोमांचक होता है: प्रेम सिंह मलिक 

Haryana News,
हांसी  : गांव घिराय में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन समस्त गांव घिराय की और से किया गया था। कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह मलिक शामिल हुए। प्रतियोगिता में सिद्दीपुर पुर की टीम पहले स्थान पर , दूसरे स्थान पर सिंघवा राघो की टीम रही वहीं तीसरे स्थान पर गांव शाहपुर की टीम विजय रही। कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 45 टीमों ने भाग लिया। आयोजन समिति ने पहले स्थान पर  पर ही टीम को 41000, दूसरे स्थान पर टीम को 31000 हज़ार व तीसरे स्थान पर रहीं टीम को 11000 हज़ार रुपए की नकद राशि भेंट कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
  ग्रामीणों व खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रेम सिंह मलिक ने  कहा कि कबड्डी खेल रोमांच का खेल है। इसमें युवाओं को अपनी ताकत के साथ साथ बुद्घिमता का भी प्रदर्शन करना होता है। युवाओं को ऐसी प्रतियोगिताओं में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इससे न सिर्फ उनकी शारीरिक क्षमता में वृद्घि होगी, बल्कि उनकी बौद्घिक क्षमता में भी विस्तार से होता है। खेल हमेशा एकजुट रहने व संघर्ष करने की प्रेरणा देता है, जो युवा पीढ़ी के लिए जरूरी भी है। 
उन्होंने आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे आयोजन करके युुवाओं को समय-समय पर ऐसे प्लेटफार्म मुहैया कराना चाहिए, जिससे वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य भी बना सकें। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। मलिक ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी सरकार के दौरान पदक लाओ पद पाओ की नीति लागू की थीं। जिस कारण खिलाड़ियों में काफ़ी जोश देखने को मिलता था। मलिक ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि वह हुड्डा की नीति को फिर से लागू करे ताकि खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer