---Advertisement---

छिछड़ाना के सरपंच हत्याकांड में पुलिस का खुलासा : बाप बेटे सहित चार गिरफ्तार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Police revelation in Chhichhdana sarpanch murder case: four arrested including father and son

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सरपंच प्रत्याशी के भाई, उसके बेटे व भतीजों ने रची थी साजिश

छिछड़ाना गांव के सरपंच के हत्यारे पुलिस गिरफ्त में बेठे हुए। 

हरियाणा न्यूज गोहाना :  गांव छिछड़ाना के सरपंच राजेश उर्फ राजू के हत्याकांड में बरोदा थाना की पुलिस ने चार षड्यंत्रकारी आरोपितों को गिरफ्तार किया। सरपंच की हत्या का षड्यंत्र पंचायत चुनाव में सरपंच प्रत्याशी दलबीर के भाई राजेश उर्फ बाबा और उसके परिजनों ने रचा था। 

पुलिस ने आरोपित राजेश उर्फ बाबा, उसके बेटे और उसके दो भतीजों को गिरफ्तार किया। वीरवार को आरोपितों का अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें अदालत के आदेश पर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मुख्य आरोपित साहिल फरार है, जो राजेश का बेटा है।

गांव छिछड़ाना के सरपंच राजेश उर्फ राजू की 11 दिसंबर को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वे खेत में जा रहे थे और रास्ते में हमलावरों ने ताबड़तोड़. गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी थी। सरपंच के बेटे मंजीत की शिकायत पर गांव छिछड़ाना गांव के राजेश उर्फ बाबा पुत्र बस्ती राम, उसके बेटे और भतीजों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। बाबा के भाई दलबीर पंचायत चुनाव में सरपंच प्रत्याशी थे, जिनकी मतदान से दो दिन पहले 10 दिसंबर 2022 को गोलियां मारकर हत्या कर गई थी और उनके बेटे पर जानलेवा हमला किया गया था। तब सरपंच राजेश उर्फ राजू पर दलबीर की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा था। 

मंजीत ने आरोप लगाया था कि उसी रंजिश में उसके सरपंच पिता की हत्या की गई। बरोदा थाना पुलिस ने गुरुवार को राजेश उर्फ बाबा, उसके बेटे सागर, दलबीर के बेटे राहुल और शिवम को गिरफ्तार किया। इन्हीं चारों ने सरपंच राजेश उर्फ राजू की हत्या के लिए षड्यंत्र रचा था। मुख्य आरोपित राजेश उर्फ बाबा का बेटा साहिल है जो फरार है। पुलिस ने षड्यंत्रकारी आरोपितों को न्यायालय के आदेश पर दो दिन के रिमांड पर लिया है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक ओमप्रकाश का कहना है कि अन्य आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026

Suicide Case: मुस्कान बल्हारा के पिता का दावा, मरने से पहले मुस्कान ने भेजे सबूत, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

August 1, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Suicide: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी ने किया सुसाइड, मायके वालों ने किया हंगामा, कबड्डी प्लेयर को ले गई पुलिस

July 31, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer