---Advertisement---

जींद में लाठी डंडों से पीट पीट कर युवक की हत्या, गांव के ही पांच के खिलाफ मामला दर्ज

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Murder of a young man by beating him with sticks in Gurthali village of Jind district

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करने को लेकर हत्या 

हरियाणा न्यूज जींद : जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव में एक युवक की पीट पीट पर हत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट पर कमेंट करने को लेकर युवक की रंजिशन हत्या की गई है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर गांव के ही पांच युवकों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धर्मो के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पंचायत में भरोसा दिलाने के बाद भी कर दी हत्या 

नरवाना क्षेत्र के गांव गुरथली निवासी राजेश ने नरवाना सदर थाना पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भाई राकेश हत्थो गांव स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन की नौकरी करता था। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर डाली गई एक पोस्ट पर राकेश ने कमेंट कर दिया था उसको लेकर गांव के ही युवकों के साथ उसका झगड़ा हो गया और युवकों  ने राकेश की पिटाई कर दी। बाद में पंचायत में समझौता हो गया और राकेश के साथ मारपीट करने वाले युवकों ने पंचायत में भरोसा दिलाया कि वो दोबारा राकेश के साथ झगड़ा नहीं करेंगे। 

दादा खेड़ा वाली गली में लाठी डंडों से पिटाई 

राजेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि बुधवार रात को जब उसका भाई राकेश दादा खेड़ा वाली गली से निकल रहा था तो 5 युवकों ने उसे घेर लिया और लाठी डंडों से बुरी तरह से पिटाई कर दी। हमलावर युवक राकेश पर तब तक वार करते रहे जब तक उन्होंने यह नहीं समझ लिया कि उसकी मौत हो चुकी है और मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने लव लोहान हालत में राकेश को पड़ा हुआ देखा तो उन्होंने इसकी सूचना दी और राकेश को उपचार के लिए नरवाना के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने राकेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। उसके बाद वो उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। 

इनके खिलाफ मामला दर्ज 

इस वारदात की सूचना मिलते ही नरवाना पुलिस हिसार पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने राजेश के ब्यान पर गांव गुरथली निवासी जगतार, सेठी, रिकलू व गुरजोत सहित एक अन्य के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags : Haryana news Today, Jind news, Hisar Haryana news, latest news Hansi  

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer