---Advertisement---

पुट्ठी व सिंघवा खास गांव में खेतों में विवाद, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Dispute over in fields in Putthi and Singhwa Khas villages

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किसान का रास्ता रोककर पीटा, 5 पर केस दर्ज

हरियाणा न्यूज नारनौंद : नारनौंद उपमंडल के गांव पुट्ठी में खेत में नहरी पानी लगा रहे एक किसान के साथ रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। बास पुलिस ने शिकायत के आधार पर 5 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर दूसरी तरफ गांव सिंघवा खास के खेतों में पानी लगा रहे एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव पुट्ठी निवासी अजीत उर्फ कर्मजीत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। वह अपने खेत में मकान बना रहा है। 17 दिसम्बर की शाम को गांव पुट्ठी निवासी कपूर के साथ मेरी पानी को लगाने को लेकर कहां सुनी हुई थी इसके बाद रात करीब 8 बजकर 40 मिनट पर उसके खेत का पानी का वार था। जब वह अपने खेत में पानी तोडने के बाद रजवाहे पर मोरी को सम्भालने के लिए जा रहा था तो कपूर, राजा व मुकेश ने रास्ते में आकर उसका रास्ता रोक लिया और मोरी के पानी को रोकने बारे मेरे साथ गाली-गलौच करने लगे। 

आरोप है कि कस्सी व लाठी डंडों के साथ उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वह बेहोश हो गया और थोड़ी देर बाद जब उसको होश आया तो उसने अपने परिजनों को फोन कर वहां बुलाया और उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। उसके परिजनों उसको ईलाज के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में लेकर गए जहां से उसको हिसार रेफर कर दिया।

खेत में पानी लगा रहे युवक के साथ मारपीट, केस दर्ज

उधर गांव सिंघवा खास निवासी अंकित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। गत दिवस सुबह करीब 10 बजे वह अपने खेत में गेहूं की फसल में ट्यूबवेल का पानी लग रहा था। इस दौरान उसका चाचा राकेश, नरेंद्र व राकेश की पत्नी ने कहा कि उसने उनकी पानी की लाइन तोड़ी है। जब उसने ऐसा नहीं करने की बात कही तो उन तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जाते समय उसकी जान से मारने की धमकी देकर मुकेश से फरार हो गए। 

इसके बाद वह इलाज के लिए सी.एच.सी. खांडा चला गया तो डॉक्टर ने उसको हिसार रेफर कर दिया। उनका पिछले काफी समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। उसी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट की गई है। बास पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किसानों से माफी मांगी, किसानों का ऐलान

सिरसा की धरती से हुड्डा का ऐलान ; कांग्रेस सरकार बनने पर इनकी होगी पो बारह 

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के सुरक्षा कर्मी की मौत हत्या या आत्महत्या; पुलिस के लिए बनी सिर दर्द 

हिसार खेल समाचार 

हिसार की अपराधिक खबर 

Hisar news Today

Jind news Today

Rohtak Haryana news 

Haryana murder case today 

सफाई कर्मचारी ने लगाई आग

Siraa News Today

Karnal Haryana news 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हिसार में डेयरी संचालक की हत्या का मामला, जिंदल चौंक पर लगाया जाम, आरोपियों की अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी

August 5, 2026

Rohtak Breaking News: मुस्कान बल्हारा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा; फरमाना पंचायत में बड़ा फैसला

August 4, 2026
हिसार में युवक की पीट पीटकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी, पुरानी रंजिश को लेकर मर्डर, परिजनों ने दी चेतावनी

Hisar Murder News: हिसार में युवक की पीट पीटकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी, पुरानी रंजिश को लेकर मर्डर, परिजनों ने दी चेतावनी

August 4, 2026

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer