---Advertisement---

ब्लेड मारकर पत्नी को किया लहूलुहान : आरोपित बोला, अगर तू चीखी, तो साबित होगा कि मुझे प्यार नहीं करती

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Made wife bleed by hitting her with a blade

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


Haryana News Sirsa Today :  गांव मुसाहिबवाला गुरुद्वारा साहिब के पाठी ने गुरुद्वारा में अपनी पत्नी के प्यार की परीक्षा लेते हुए उसे ब्लेड से लहूलुहान कर दिया और पत्नी से कहा कि अगर तुम्हारे मुंह से चीख निकली तो समझूंगा कि तुम मुझे प्यार नहीं करती। पाठी पति को अपने प्यार विश्वास दिलाने के लिए पत्नी ने भीषण दर्द सहते हुए मुंह से आवाज तक नहीं निकाली और बेहोश हो गई। होश आने पर पीडि़ता ने अपने पिता को फोन किया। इसके बाद पिता बेटी के ससुराल पहुंचा और उसे अपने साथ लेकर अस्पताल पहुंचा। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।


जानकारी अनुसार पंजाब के मानसा निवासी 21 वर्षीय युवती की शादी सिरसा जिला के गांव अलीकां निवासी जगतार सिंह के साथ हुई थी। पीडि़ता का कहना है कि उसका पति गांव मुसाहिबवाला गांव के गुरुद्वारा में पाठी का काम करता है। गत दिवस वह अपने पति के पास गुरुद्वारा में आई थी। इस दौरान उसका पति उसे कहने लगा कि तू मुझे कितना प्यार करती है। पत्नी ने जवाब दिया बहुत ज्यादा। पीडि़ता का कहना है कि उसका पति कहने लगा कि मैं तुझे चोट मारता हूं और देखता हूं कि तुम चीखती हो या नहीं। अगर चीखी तो साबित हो जाएगा कि तुम मुझे प्यार नहीं करती।







 पति जगतार सिंह ने अपने हाथ में एक ब्लेड लिया और अपनी पत्नी का हाथ पकडक़र वार करने लगा। पति को अपने प्यार का विश्वास दिलाने के लिए पत्नी दर्द सहती रही और मुंह से आवाज तक नहीं निकाली। ब्लेड के सैकड़ों वार से वह लहुलुहान होकर बेहोश हो गई। पीडि़ता पत्नी का कहना है कि इसके बाद उसके पति ने गीला कपड़ा लेकर फर्श पर गिरा सारा खून साफ कर दिया। होश आने पर उसने अपने पिता को फोन किया और सारी बात बताई। पिता उसे लेने उसके ससुराल अलीकां आया और बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer