---Advertisement---

भाजपा की पहचान बेरोजगारी, महंगाई और जनविरोधी नीतियां – डॉक्टर अजय चौधरी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 BJP’s identity is unemployment, inflation and anti-people policies – Dr. Ajay

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कस्बे में बाल्मीकि सम्मेलन के दौरान मंच पर बैठे कांग्रेस नेता डाक्टर अजय चौधरी।

हरियाणा न्यूज नारनौंद : भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आज हर वर्ग के लोग निजात पाना चाहते हैं, क्योंकि भाजपा के शासन में सभी वर्ग दुखी हैं। लोग अपने हकों के लिए सड़कों पर उतरकर लड़ाई लड़ रहे हैं और गूंगी बहरी सरकार अपनी गलतियों को ठीक करने की बजाय लगातार लोगों पर महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी थोप रही है और भाजपा नेता आंख बंद करके नजारा देख रही है। उक्त शब्द कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय चौधरी ने कस्बे की दादा देवराज धर्मशाला में वाल्मीकि सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए कहे। Congress news narnaund, 

कांग्रेस नेता डॉ अजय चौधरी का स्वागत करते वाल्मीकि समुदाय के लोग । 

उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज मेहनतकश समाज में शामिल है क्योंकि इस समाज के अधिकतर लोग मेहनत मजदूरी कर ही अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं और भाजपा सरकार ने अपने 9 साल के कार्यकाल में इस समाज के लिए कोई ठोस नीतियां योजना नहीं बनाई। जिसकी बदौलत वाल्मीकि समाज अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। मेहनत मजदूरी करने वाला परिवार दो वक्त की रोटी का जुगाड़ बड़ी मुश्किल से करता है। Valmiki sammelan Hisar,

कांग्रेस नेता डॉ अजय चौधरी को आशीर्वाद देते हुए बुजुर्ग। 

लेकिन भाजपा के शासन में उन्हें एक वक्त की रोटी के भी लाले पड़े हुए हैं। गैस सिलेंडरों के दाम आसमान को छू रहे हैं और चुनाव आते ही उसे राज्य में गैस सिलेंडरों के दाम कम कर दिए जाते हैं। वहीं खाद्य वस्तुएं भी इतनी महंगी हो चुकी है कि वह आम आदमी की पहुंच से बहुत दूर निकल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज के लोगों ने उनको जो समर्थन दिया है। Valmiki sammelan news today, 

कांग्रेस नेता डॉ अजय चौधरी का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए वाल्मीकि समुदाय के लोग। 

 पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें। तभी कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर गरीबों को मुफ्त प्लाट, राशन, गरीब बच्चों को स्कालरशिप और मनरेगा जैसी योजनाओं को अच्छी तरह से लागू करके फायदा पहुंचाया जाएगा।

कांग्रेस नेता डॉ अजय चौधरी को पगड़ी पहनकर सम्मानित करते वाल्मीकि समुदाय के लोग।

 लोगों को आनलाइन के नाम पर परेशान किया जा रहा है। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है। बेरोजगार युवा और कर्मचारी अपने हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन भाजपा के नेता गहरी नींद में सोए हुए हैं और उन्हें सत्ता के गरुर में लोगों की आवाज सुनाई नहीं दे रही। लेकिन जनता समय आने पर उनकी नींद खोलने का काम करेगी और आने वाले चुनाव में देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेंगे। hansi news today in Hindi

वाल्मीकि सम्मेलन को संबोधित करते डॉक्टर अजय चौधरी।

इस अवसर पर नगर पालिका के वाइस चेयरमैन विनोद वाल्मीकि, संदीप काजल, कश्मीर, राकेश, अमृत, कुलदीप, उदयवीर, संजय, सोनू आदि विशेष तौर पर मौजूद रहे। Narendra news today, 

संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा डॉ अजय चौधरी को भेंट कर सम्मानित करते हैं वाल्मीकि समुदाय के लोग।

कांग्रेस नेता डॉ अजय चौधरी का स्वागत करते हुए लोग। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer