---Advertisement---

विकास नगर में झाड़ियों में मिला शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Dead body found in bushes in Vikas Nagar, fear of death due to drug overdose

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज हिसार : विकास नगर हिसार में झुग्गियों के पास झाड़ियों में सूर्य नगर के 23 वर्षीय अमित का शव मिला है। स्वजन का कहना है कि चिट्टे की ओवरडोज के कारण अमित की मौत हुई है। बुधवार सुबह अमित घर से निकला था। रात नौ बजे अपने बड़े भाई को फोन पर दस मिनट में आने की बात कही लेकिन वापस घर नहीं लौटा। सुबह दस बजे स्वजन को अमित का शव झाड़ियों में मिला। स्वजन का कहना है कि अमित का मोबाइल और पैसे भी गायब है।

 सूर्यनगर निवासी रमेश ने बताया कि मंझला बेटा अमित मेहनत मजदूरी करता था। अमित की सात महीने की बेटी है। अमित चिट्टे का नशा करता था। बुधवार सुबह अमित घर से निकला था। रात करीब नौ बजे उसके बड़े बेटे विनीत ने फोन किया तो अमित ने दस मिनट में आने की बता कही। जब काफी देर तक वो नहीं आया तो उसने खुद भी भी अमित के पास फोन किया, लेकिन तब फोन अमित के दोस्तों ने रिसीव किया और जल्द ही आने की बात कही लेकिन अमित सुबह तक वापस नहीं आया। उन्होंने सुबह अमित की तलाश शुरू की तो पता चला कि अमित का शव विकास नगर के पास झाड़ियों में पड़ा है। उन्होंने मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पड़ी मिली सिरिंज

स्वजन के अनुसार शव के आसपास नशे की काफी खाली सिरिंज मिली। स्वजन ने आसपास में रहने वाले लोगों से पूछा तो उन्होंने बताया कि यहां पर नशा करने वाले लोगों की हर रोज भीड़ लगी रहती है। बुधवार को भी यहां पर कई युवक आए हुए थे।

चिट्टे की ओवर डोज से युवक की मौत की बात सामने आई है। स्वजन के बयान पर 304 और 328 के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जारी है। जांच में जो सामने आएगा। इसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। मनोज श्योराण, पड़ाव चौकी प्रभारी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer