---Advertisement---

हिसार के नजदीकी गांव में दुकान पर सामान लेने जा रहे युवक से मारपीट, ग्रामीणों ने छुड़वाया तो घर में घुसकर दो भाईयों पर हमला

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Attack on two brothers after breaking into the house in Hisar

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 सिर में लगी चोट दिखाते हुए अनू। 

हरियाणा न्यूज हिसार :हिसार के निकटवर्ती गांव खरड़ अलीपुरा में दुकान से खाने के लिए समोसा लेने जा रहे एक युवक के साथ गांव के ही युवक ने मारपीट की। जब लोगों ने छुड़वाया तो हमलावरों ने उनके घर पर हमला बोल दिया और दोनों भाईयों को चोंटें मारी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छ: युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

खरड़ अलीपुरा निवासी अनु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके माता पिता काम से बाहर गए हुए थे और घर पर वो अपने भाई के साथ था। घर से जब वो दुकान से समोसे लेने के लिए बब्बू मान की दुकान पर पहुंचा तो वहां पर पहले से ही मौजूद मोहित ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उस बातों ही बातों में कमेंट करने लगा और अभ्रद भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौच करने लगा। जब वो इसका विरोध करने लगा तो उन्होंने उसके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। वहां पर मौजूद लोगों ने उसे छुड़वा दिया और अपने घर आ गया। 

अनू ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ समय के बाद कबीर, मोनू, गौरव, ठाकर, मोहित और नितिन लाठी-डंडों से लेस होकर उनके घर पर पहुंच गए और दोनों भाईयों पर हमला करते हुए उनके साथ मारपीट की। जब आसपास के लोग आते हुए दिखाई दिए तो वो उन्हें  जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। इस हमले में उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026
सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

सावधान! हांसी के गांव से झोलाछाप डॉक्टर युवती को लेकर फरार, कहीं आपकी बहन-बेटी या बहू से तो इश्क नहीं लड़ा रहा फर्जी डॉक्टर?

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer