---Advertisement---

Hansi Hisar Accident Today : हांसी जा रहे युवक की बाइक को कैंटर ने मारी टक्कर ; बाइक सवार की मौके पर मौत

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Hansi Hisar accident today:

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज हांसी : हांसी के नज़दीक गांव देपल में एक आयशर कैंटर ने बाईक सवार को टक्कर मार दी। जिसके कारण बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कर कैँटर चालक मौके से फरार हो गया। लेकिन राहगिरों की मद्द से उसे रामायण टोल नाके पर पकड़ लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कारवाई शुरू कर दी। 

देपल निवासी नरेश ने बताया कि उसका भाई 26 वर्षीय बजरंग रविवार क किसी कार्य से अपनी बाईक पर सवार होकर देपल गांव से हांसी जा रहा था कि जैसे ही वह देपल गांव के मोड़ के पास पहुंचा तो सामने से आ रहें एक आयशर कैंटर ने बजरंग की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी की बाईक का अगला हिस्सा कैंटर के टायर ने नीचे आ गया और सडक़ पर गिरने के कारण बजरंग के सिर में गहरी चोट लग गई। जिसकी वजह से बजरंग की मौके पर ही मौत हो गई। 

टक्कर मारने के बाद कैंटर चालक कैंटर को लेकर वहां से भागने लगा। आसपास के खेतों में काम करने वालों की नजर इस हादसे पर गई तो उन्होंने कैंटर का पीछा किया और गाड़ी को रामायण टोल नाके के पास पकड़ लिया। लेकिन चालक गाड़ी को छोड़ कर वहा से फरार हो गया।

इसकी सूचना मिलते ही हांसी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शव को हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के ब्यान पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कैंटर को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस कैंटर चालक की पहचान करने में लगी हुई है। 

ये भी पढ़ें : कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किसानों से माफी मांगी, किसानों का ऐलान

Hisar news Today

Jind news Today

Rohtak Haryana news 

Haryana murder case today 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026

Suicide Case: मुस्कान बल्हारा के पिता का दावा, मरने से पहले मुस्कान ने भेजे सबूत, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

August 1, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Suicide: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी ने किया सुसाइड, मायके वालों ने किया हंगामा, कबड्डी प्लेयर को ले गई पुलिस

July 31, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer