---Advertisement---

Uchana Murder case : उचाना के नजदीकी गांव सुरबरा में पत्नी ने युवक के साथ मिलकर की पति की हत्या

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Uchana Murder case : murder in Surbara village near Uchana, wife along with the young man murdered her husband.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज उचाना : जींद जिले के उचाना क्षेत्र के गांव सुरबरा में एक महिला और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई तो महिला ने एक युवक के साथ मिलकर अपने ही पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के भतीजे के ब्यान पर उसकी चाची और एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

उचाना पुलिस को दिए बयान में सुरबरा निवासी अमित ने बताया कि उसके चाचा राजा की शादी नारायण क्षेत्र के गांव किन्नर निवासी कुसुम के साथ हुई थी और उसका चाचा खेती-बाड़ी का कार्य करता था। 20 दिसंबर की रात को वह अपने घर पर ही था तो उसके चाचा के घर से जोर-जोर से आवाजें सुनाई दी। 

जब वह अपने चाचा के घर पर पहुंचा तो उसके चाचा राजा और उसकी चाची कुसुम की आपस में कहांसुनी हो रही थी। उसके चाचा राजा के सिर से खून बह रहा था। उसने दोनों को समझ बुझाकर शांत किया और अपने घर जाने लगा। अमित ने बताया कि जब वह अपने घर जा रहा था तो उसी समय उसके चाचा के घर पर उनके ही परिवार का वीरेंद्र आ गया। सुबह सो कर उठे तो पता चला कि उसके चाचा राजा की मौत हो गई है। 

अमित ने आरोप लगाया कि उसके घर जाने के बाद उसकी चाची कुसुम और परिवार के ही वीरेंद्र नाम की युवक ने उसके चाचा की पिटाई की है और पिटाई के दौरान लगी चोटों के कारण उसके चाचा की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलती है उचाना पुलिस गांव में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। 

अमित ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके चाचा की मौत के बाद जब उसने वीरेंद्र से यह पूछा कि उसके चाचा की मौत कैसे हुई है तो उसने बताया कि उसने चाची के साथ मिलकर चाचा राजा की डंडों से पिटाई की थी। घर में हुई मामले कहासुनी में महिला कुसुम ने तेस में आकर अपने ही पति की हत्या कर दी।

 Tags : Haryana news TodayJind newsHisar Haryana newslatest news Hansi, Narwana Murder case News 

इस संबंध में जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि अमित के बयान पर मृतक की पत्नी और वीरेंद्र नाम के युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026
Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

Weather Update in Haryana : हरियाणा में फिर बदला मौसम! 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कब बरसेंगे बादल

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer