Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar Accident News : ड्यूटी पर जा रहे दो बाइक सवार भाइयों को ट्रक ने घसीटा, एक की मौत 

0 minutes, 10 seconds Read

Hisar accident news: Two bike riding brothers going on duty were dragged by truck

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 टक्कर मारने के बाद ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को 50 मीटर तक घसीटा

हरियाणा न्यूज हिसार.: अग्रोहा आदमपुर रोड़ पर बाइक सवार 2 युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक चला रहे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया ।

जांच अधिकारी के अनुसार पुलिस को दिए बयान में कालीरावण निवासी विजेंद्र ने बताया कि उसका लड़का प्रदीप फतेहाबाद में नौकरी पर लगा हुआ था और दूसरा युवक सुनील पी.डब्ल्यू.डी. में बेलदार के पद पर फतेहाबाद में ही नौकरी करता है। दोनों रोजाना की तरह मंगलवार को भी बाइक पर सवार होकर कालीरावण से अग्रोहा की तरफजा रहे थे। जब उनका बाइक कालीरावण से एक किलोमीटर दूर एक निजी फैक्टरी के सामने पहुंचा तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। जिससे बाइक, प्रदीप व सुनील को ट्रक करीब 50 मीटर तक घसीट कर ले गया और आगे ट्रक बिजली के ट्रांसफार्मर में जा लगा ओर ट्रांसफार्मर के पोल तोड़ दिए ।

उसने बताया कि सूचना पाकर मैं भी मौका पर आ गया और एंबुलैंस को बुलाया प्रदीप व सुनील को एंबुलैंस के जरिए अग्रोहा मैडीकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल कर प्रदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया और सुनील को मैडीकल कॉलेज से रैफर कर दिया।

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Haryana News Today 

Meham News Today : महम चौबीसी के गांव की दो महिलाओं सहित तीन ठगी के हुए शिकार

Narnaund News: नारनौंद की महिला के साथ बास गांव में मारपीट

Haryana News Today: कुंडू खाप प्रधान को किया ब्लैकमेल ; बेटे व उसकी महिला मित्र पर केस

स्टूडियो में लगी आग ; मालिक व युवती झुलसे

Haryana Ki Taaja Khabar: लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा सरकार ने दिया तोहफा , मंत्रीमंडल की बैठक में लगी मोहर

जीवन बीमा पॉलिसी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी मामले में हिसार पुलिस की दिल्ली में बड़ी कार्रवाई

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer