Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar Crime News Today : लोहे के गेट चोरी के मामले में दो भाइयों सहित पिता गिरफ्तार, चोरी की सुलझी 30 से अधिक वारदात

0 minutes, 28 seconds Read

 Hisar Crime News Today: Father along with two brothers arrested in case of iron gate theft, more than 30 theft cases solved

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिन के समय फेरी के बहाने करते रैकी और रात को चोरी करते लोहे के गेट 

 

पुलिस गिरफ्त में सरकारी भवनों से लोहे के गेट चोरी करने वाले तीनों पिता पुत्र। 

( सुनील कोहाड़ )
हरियाणा न्यूज हिसार :  हिसार पुलिस की वाहन चोरी निरोधक पुलिस टीम ने डीएसपी गौरव शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक और सरकारी जगहों पर लगे लोहे के गेट चोरी के मामले में तीन आरोपितों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ के बाद 30 से अधिक चोरी की वारदातें सुलझाने का दावा किया है। 
वीडियो देखें 

पुलिस उप अधीक्षक गौरव शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस के पास अलग अलग गावों से सार्वजनिक और सरकारी जगहों पर लगे लोहे के गेट चोरी की शिकायत आ रही थी। जिस पर संबंधित थानों में मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस की एबीवीटी पुलिस टीम ने उपरोक्त तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान आदमपुर मंडी हाल  नंगथला निवासी बलजीत सिंह, अरुण और राहुल के रूप में हुई है। 
प्रारंभिक जांच में सामने आया की उपरोक्त आरोपित अरुण और राहुल सगे भाई है जबकि आरोपित बलजीत इनका पिता है। ये तीनों आपस में मिलकर लोहे के गेट चोरी की वारदाते करते है। आरोपित बलजीत ने लगभग 2 साल पहले पिकअप गाड़ी खरीदी थी। इस पर आरोपित बलजीत और अरुण कबाड़ी का सामान लेकर उसके बदले में बर्तन फेरी लगाकर बेचते थे। इसके बाद इन्होंने गांव नगथला में किराए का मकान लिया।
 गांव गांव फेरी लगाकर कबाड़ के बदले बर्तन बेचने पर इन्होंने देखा कि ज्यादतर गांव से बाहर के रास्तो पर सरकारी जगह पर लोहे व स्टील के गेट लगे हुए हैं व उन पर रात के समय चौकीदार भी नजर नहीं हैं। इसके बाद ये योजनानुसार दिन के समय फेरी लगाते हुए अलग अलग गांव जाकर रेकी करते और रात के समय लोहे और स्टील के गेटो को लोहे के औजरो की सहायता से उतार कर स्क्रैप बनाकर उन्हे कबाड़ के साथ अलग अलग काबडियो को बेच देते।    
28 दिसंबर 2023 को आरोपितों ने गांव शाहपुर के ग्राम सचिवालय से एक स्टील का नया अच्छे से बना हुआ गेट चोरी किया था। जिसको इन्होंने स्क्रैप के लिए तैयार नहीं किया। क्योंकि ये उसे वास्तविक हालत में बेचना चाहते थे। 
इसके अलावा भी आरोपितों ने अनेकों वारदाते की है जो निम्न है:-
1. आरोपितों ने 9 नवम्बर 2023 की रात में आदमपुर से लोहे का गेट चोरी किया था। 
2. आरोपितों ने 22 दिसंबर 2023 की रात में गांव श्यामशुख के स्कुल का गेट चोरी किया था। 
3. आरोपितों ने 23 नवम्बर 2023 की रात को गांव राजली से लोहा का गेट चोरी किया था। 
4. आरोपितों ने 17 नवम्बर 2023 की रात को गांव बासडा से लोहा का गेट चोरी किया था। 
5. आरोपितों में 8 जनवरी 2024 की रात को गांव चुली कलां के स्कूल से स्टील का गेट चोरी किया था। 
6. आरोपितों ने 10/11 जनवरी की रात को गांव खासा महाजन स्कूल पर लगा स्टील का गेट चोरी किया था।
7. आरोपितों ने गांव कोहली से 2 दिसम्बर को स्कुल के दरवाजे पर लगा स्टील का गेट  चुराया था।
8. आरोपितों ने 17 नवंबर की रात को गांव मोडा खेडा के पार्क व ग्राम सचिवालय के दरवाजो पर लगे 2 लोहे के गेट चुराए थे। 
9. आरोपितों ने 25/26 नवंबर की रात को गांव लांधडी में अलग-2 पंचायती जगहों पर लगे लोहे के गेट चुराए। 
10. आरोपितों ने 27 जुलाई की रात में गांव बगला जल घर से लोहा गेट लोहा चोरी किया था। 
11. आरोपितों ने 21 सितंबर 2023 रात में गांव ढाणी सदलपुर से लोहा गेट चुराया।
 
12. आरोपितों ने 21 सितंबर की रात में गांव कोहली सोसाईटी से  लोहे का गेट चुराया था।
13. आरोपितों ने 6 फरवरी 2023 की रात में  गांव असरवां ने बने स्कूल व अस्पताल से लोहे का गेट चुराया था। 
 
14.  आरोपितों ने 22 फरवरी 2023 की रात को पशु चिकत्सालय अग्रोहा से लोहे का गेट चुराया था।
15. आरोपितों ने 27 मई की रात में पुश चिकत्सालय ठस्का से लोहे का गेट चुराया था। 
16. आरोपितों ने 22 मई की रात में किरमारा रोड पर खेतो से लोहे का गेट चुराया था।
17. आरोपितों ने 17 मई की रात को किरमारा खेल के मैदान से लोहे का गेट चुराया।  ।
18. आरोपितों ने 17 फरवरी की रात को गांव पातन से अलग-2 सरकारी जगहो पर लगे 3 गेट लोहा चुराए थे।
19. आरोपितों ने 7 मई की रात को गांव मुकलाना से अलग-2 सरकारी जगहो पर लगे 2 लोहे के गेट चुराए।
20. आरोपितों ने 19 मई की रात को गांव गैवीपुर स्कुल पर लगे लोहा का गेट चुराया।
21. आरोपितों ने 19 मई की रात को गांव बधावड में खेतो के रास्ते पर लगे लोहा गेट चुराया था।
22. आरोपित ने 3 सितंबर रात को गांव चिकनवास में सडक के किनारे खेतो पर लगे लोहे का गेट चोरी किया।
23. आरोपितों ने 9 सितंबर 2023 की रात को गाव शाहपुर के स्कुल व पार्क पर लगे अलग-2 स्थानो पर लगे लोहे के गेट चुराए थे। 
24. आरोपितों ने 14 सितंबर की रात को गांव बगाना स्कुल पर लगा लोहे का गेट चोरी किया था।
25. आरोपितों ने 20 सितंबर की रात को  गांव खरड अलीपुर पशु अस्पताल पर लगा लोहे का गेट चुराया।  
26. आरोपितों ने 14 अक्टूबर की रात में गांव हिन्दवान स्कुल पर लगे लोहा का गेट चुराया। 
27. आरोपितों ने 06 फरवरी 2023 की रात को गांव मिग्नि खेडा के स्कुल पर लगे लोहा गेट चुराया था।
28. आरोपितों ने 20 नवंबर 2023 की रात को गांव घुडसाल खेल स्टेडियम पर लगा लोहे का गेट चुराया। 
29. आरोपितों 25 अप्रैल 2023 की रात को गांव खारा बरवाला में जोहड पर लगा लोहे का गेट चोरी किया था।  
30. आरोपितों ने 4 दिसंबर 2022 की रात को गांव सिवानी वोलन पशु हस्पताल – पर लगा लोहे का लोहे का गेट चुराया था।
पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि आरोपित बलजीत पहले प्लंबर का काम करता था। अरुण 9th और राहुल 6th पढ़ा लिखा है। आरोपियों से आगामी पूछताछ जारी है। आरोपियों को आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा।

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

हिसार पालिटेक्निक कॉलेज के छात्रों को परसो जा रहा है कीड़ों वाला खाना, प्रिंसिपल बोले ₹60 में तीन वक्त का खाना तो दे रहे हैं ?

निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को एंबुलेंस चालक सरकारी अस्पताल में छोड़कर फरार

मौसम विभाग का अलर्ट, जाने कब राहत ठंड से राहत मिलने के आसार

आधा किलो अफीम सहित कार सवार दो युवक काबू, अफीम तस्करी से जुड़ी जानकारी के लिए पुलिस रिमांड 

Haryana Politics News 

Jind-Barwala road accident 

Hansi News Today

हरियाणा की ताजा खबर 

Hansi accident news today 

Haryana crime news today: मां का हत्यारा बेटा गिरफ्तार; पुलिस पूछताछ में बेटे ने हत्या के पीछे बताई ये वजह

हांसी, नारनौंद व बरवाला के 20 गांव होंगे विकास कार्य, लगे टेंडर


📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer