Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News Today : नामांकन के दौरान लघु सचिवालय परिसर हिसार में रहेगी तीन लेयर की सुरक्षा

0 minutes, 19 seconds Read

Hisar News Today: There will be three layer security in Mini Secretariat complex, Hisar during nomination

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चेकिंग के बाद ही प्रत्याशी सहित पांच लोगों को मिलेगा प्रवेश

नामांकन के दौरान की जाने वाली सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा।

हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़ 

हिसार की ताजा खबर : लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में 25 मई को मतदान होना है। मतदान से पहले 29 अप्रैल 2024 से नामाकंन शुरू हो रहा है, जो 6 मई 2024 तक चलेगा। नामाकंन सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। नामांकन प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला उपायुक्त हिसार के अदालत कक्ष, लघु सचिवालय परिसर, हिसार में दाखिल किए जायेगे। लघु सचिवालय हिसार में बैरिकेटिंग कर तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ताकि कोई भी शरारतीतत्व नामांकन प्रक्रिया में विघन ना डाल सके। 

      लघु सचिवालय के मुख्य गेट व आउटर कार्डन, लघु सचिवालय के इनर कॉर्डन, और जिला उपायुक्त हिसार के अदालत कक्ष पर पुलिस सुरक्षा का प्रबध किया गया है जहा सुरक्षा कर्मियों द्वारा इलेक्ट्रानिक डिवाइस से चेकिंग करने के बाद ही अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। परिसर के अंदर प्रशासनिक औैर पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे जो किसी पर शक होने की सुरत में उससे पूछताछ कर सकते हैं। तीन लेयर में सुरक्षा की मॉनिटरिंग पुलिस उप अधीक्षक रैंक के अधिकारी करेंग और उनके साथ ही थानाध्यक्ष सहित पर्याप्त मात्रा पुलिस बल मौजूद रहेगा। अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने कहा है कि रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में नामांकन दाखिल करवाने के दौरान इलेक्शन कमीशन द्वारा जारी हिदायतों की सख्ती से पालन सुनिश्चित को जायेगी। नामांकन के दौरान वाहनों और व्यक्तियों की जो सीमा इलेक्शन कमीशन द्वारा तय की गई है उसका कड़ाई से पालन किया जाएगा। जिला मालखाना के सामने रोड पर, एसडीएम कार्यालय व वकीलों की पार्किंग के सामने मुख्य रोड पर पुलिस नाका लगाया जाएगा। ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए है जो समुचित पार्किंग व्यवस्था कर ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाएगा और आवश्यकता अनुसार रूट डायवर्ट करेगा।

 

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनल कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :- 
हरियाणा की ताजा खबर 

Sirsa Murder News : पति ने पत्नी के सिर में ईंट मार कर की हत्या,

Hansi News Today :  जेल में रची जा रही मुझे जान से मारने की साजिश – रजत कल्सन,

Hisar News Today : ऑपरेशन आक्रमण के तहत हिसार में 28 गिरफ्तार,

Crime News Hisar: हिसार में कार एजेंसी मैनेजर को महिला और उसके साथियों ने निर्वस्त्र कर पीटा

Rohtak Crime News Today,

तेज आंधी से हांसी जींद मार्ग पर गिरे पेड़, रात भर आधा दर्जन गांवों में रहा ब्लैक आउट, हिसार के नारनौंद, रोहतक जिले के महम और सिरसा के डिंग मंडी में पड़े ओले,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer