Verification: eefe237ed2c24d7f

Narnaund News : नारनौंद से अज्ञात परिस्थितियों में युवक लापता

0 minutes, 12 seconds Read

 Narnaund News : Youth missing from Narnaund under unknown circumstances

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हरियाणा न्यूज 

हरियाणा न्यूज नारनौंद : नारनौंद से एक युवक अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की तो पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। पवन कुमार ने बताया कि जिस समय उसका बेटा घर से निकला उसे समय वह काले रंग की टी-शर्ट, काले ही रंग की पेंट और पांव में जूते पहने हुए था। मोंटी काकड़ 5 फुट 7 इंच है और उसका रंग गोरा है।

मोंटी का फाइल फोटो।

पुलिस को दी शिकायत में नारनौंद के वार्ड नंबर 12 निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसका बेटा मोंटी अपनी पढ़ाई पूरी कर हिसार में एक एसी रिपेयरिंग की दुकान पर काम करता था। जींद में एसी ठीक करने के लिए हिसार दुकान से सामान लेकर रविवार के शाम को अपने घर आया था ताकि सोमवार की सुबह जींद जाकर एसी की मरम्मत कर सके। लेकिन सोमवार की सुबह मोंटी परिजनों को बिना बताए घर से कहीं पर चला गया और दौबारा लोड कर नहीं आया। जब देर शाम तक भी मोंटी घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने उसके फोन पर संपर्क साधा, परंतु उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला। 

पवन कुमार ने बताया कि उसके बाद उसके यार दोस्तों रिश्तेदारियों और जान पहचान की जगह पर मोंटी के बारे में पता किया गया, लेकिन कहीं से भी उसके बारे में कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नारनौंद पुलिस थाने में दर्ज कराई। 2 दिन बीत जाने के बाद भी मोंटी के बारे में कोई सूचना नहीं मिल रही जिसके कारण उसके परिजनों का प्रयोग कर बुरा हाल है। मोंटी के पिता ने हरियाणा न्यूज़ से बताया कि अगर किसी को मोंटी मिले तो या उसके बारे में कोई सुराग लगे तो वह उसके मोबाइल फोन 9671211648, 9812185710  व नारनौंद पुलिस थाने में 8813089307, 01663233222 पर संपर्क कर इसकी सूचना दे सकता है।

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

प्रेम प्रसंग के चलते युवक और युवती ने निगला जहर

Haryana News Today : विदेशी लड़की और दिल्ली के युवक का हरियाणा के रिसार्ट में शव मिलने से मचा हड़कंप 

 News Hansi : हांसी के नजदीकी गांव में पराली में आग लगने से लाखों रुपए की पराली जली

Latest News Hisar हिसार में देर रात सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, बिल्डिंग खाली कराई, बच्चे की मौत

Latest News Hisar : हिसार में तेंदुआ घुसने से दहशत में लोग, तेंदुए को पकड़ने के लिए पुलिस व वन विभाग की टीम पहुंची मौके पर

वाहन की टक्कर से तालाब में गिरने से बाइक सवार की मौत

Haryana sports news today:महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता

जिला पार्षद प्रतिनिधि की गाड़ी लगाई आग, फायर कर दी धमकी

पुलिस पूछताछ में खुलासा : मकान ताऊ से विवाद; दहशत फैलाने के लिए किया फायर

Latest News Hisar: तीन मकानों में घुसा तेंदुआ: करीब आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए का रेस्क्यू, एक घायल

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer