---Advertisement---

खेड़ी चौपटा पर किसानों और पुलिस में टकराव : किसानों ने बरसाए पत्थर तो पुलिस ने कर दी ये कारवाई

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Clash between farmers and police at Khedi Chowpata: Farmers pelted stones and police took this action

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नारनौंद में किसान और पुलिस आमने-सामने : खनौरी बॉर्डर पर जाने पर अड़े किसान, पुलिस बल ने दागे आंसू गैस के गोले 

हरियाणा न्यूज नारनौंद :  दिल्ली कूच को लेकर खनौरी बॉर्डर पर पुलिस और किसानों के बीच हुए टकराव में एक युवा किसान की मौत होने के बाद हरियाणा के किसानों का भी गुस्सा फूट पड़ा है। नारनौंद के खेड़ी चौपटा में पिछले दिनों से धरने पर बैठे हुए किसानों ने शुक्रवार को खनौरी बॉर्डर चलने का ऐलान से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तुरंत ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसानों को रोकने के प्रयास में जुट गए। 

शुक्रवार को नारनौंद क्षेत्र के खेड़ी चौपटा में किसानों ने खनौरी बॉर्डर जाने का ऐलान किया तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। किसान खनोरी जाने की बात पर अड़े रहे तो कुछ ही देर में वहां पर भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ी पहुंच गई। भारी पुलिस बल को देखकर किसानों में मौजूद कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस पर पतराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दाग दिए और पानी की बौछारें बरसा दी। कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस ने किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए लाठी चार्ज भी किया है  लेकिन इतनी बात जरूर सामने आई है कि खेड़ी चोपटा में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। जिसमें काफी संख्या में पुलिसकर्मी और किसान घायल हो गए हैं। साथ ही पुलिस की गाड़ी और किसानों के ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

बुधवार को पंजाब हरियाणा के बॉर्डर खनौरी दातासिंह वाला बॉर्डर पर किसानों और हरियाणा पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी। खनौरी बॉर्डर पर बठिंडा जिले एक युवा किसान की भी अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई थी। किसानों का आरोप है कि पुलिस के हमले के कारण युवा किसान की मौत हुई है। वही जींद पुलिस आरोप लगा रही है कि पंजाब के किसानों ने हरियाणा के बॉर्डर में आकर धान की पराली इकट्ठा कर उसमें मिर्ची डालकर आग लगा दी थी और पुलिस पर हमला कर दिया था। जिसमें करीब दर्जन भर पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वहीं किसानों और पुलिस के बीच हुए तनाव में कई किसान भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद किसान नेताओं ने फैसला लिया कि फिलहाल दिल्ली कूच को 2 दिन के लिए स्थगित किया जाता है। 

गुरुवार के दिन भर का घटनाक्रम 

गुरुवार को पंजाब के किसानों ने पंजाब से जम्मू जाने वाले रास्ते पर जाम लगा दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही हरियाणा के किसान संगठन चढुनी ग्रुप ने 2 घंटे के लिए हरियाणा की सड़कों पर जाम लगाने का ऐलान किया था। हरियाणा के यमुनानगर में किसान महिलाओं के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और रेलवे ट्रैक पर बैठ गए जिसके कारण रेल यातायत बाधित रहा। वहीं नारनौंद क्षेत्र के किसानों ने हांसी चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित माजरा प्याऊ पर जाम लगा दिया था।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Haryana News WhatsApp group

Haryana Breaking News Today 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026

Suicide Case: मुस्कान बल्हारा के पिता का दावा, मरने से पहले मुस्कान ने भेजे सबूत, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

August 1, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Suicide: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी ने किया सुसाइड, मायके वालों ने किया हंगामा, कबड्डी प्लेयर को ले गई पुलिस

July 31, 2026

Jind News: फूफा ने बनाया प्रॉपर्टी में सांझेदार, साले के लड़के ने किया प्रॉपर्टी हड़पने का प्रयास

July 22, 2026

अमेरिका ट्रेड डील का विरोध: दिल्ली में किसान महापंचायत, दिल्ली कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने रोका, बॉर्डर सील

July 21, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer