Verification: eefe237ed2c24d7f

Big Accident in Haryana : प्राइवेट कॉलेज की बस में कार में मारी टक्कर, कार चालक की मौत

0 minutes, 16 seconds Read

Big Accident in Haryana: Car collides with private college bus, car driver dies

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बस की टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त कार। 

हरियाणा न्यूज रेवाड़ी : गुरुवार को रेवाड़ी में एक प्राइवेट कॉलेज की स्कूल बस में एक कार में टक्कर मार दी जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और कार चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

कार को साइड मारने वाली निजी कॉलेज बस कालेज बस। 

मिली जानकारी के अनुसार गांव गंगायचा जाट निवासी 22 वर्षीय यशविंद्र किसी कार्य से अपनी बोलेनो कार में सवार होकर रेवाड़ी जा रहा था कि जैसे ही उसने रेवाड़ी रोहतक नेशनल हाईवे से गाड़ी को रामगढ़ रोड़ की तरफ मोड़ा तो हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रही ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज की बस ने कार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्ती की कर के परखच्चे उड़ गए और जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग व राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। टक्कर लगने से कार चालक यशविंद्र कार में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। 

ग्लोबल इंस्टिट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज की बस। 

राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से कार की खिड़की तोड़कर कार चालक यशविंद्र को बाहर निकाला और उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते हैं सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे लेकर परिजनों के बयान पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। 

इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई कमल ने बताया ने बताया कि रामगढ़ रोड़ पर इतनी जी कॉलेज की बस में कार को सामने से टक्कर मार दी। जिसमें कार चालक यशविंद्र नामक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर निजी कॉलेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा के परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – सुनील कोहाड़ पत्रकार, 7015156567

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Hisar Chandigarh Road Accident in Hisar 

Haryana News Today 

Haryana politics News : नारनौंद की धरती से दीपेंद्र हुड्डा की ललकार; विरोधी नेताओं की नींद हराम

Hansi-Meham-Rohtak Train route update 

Hisar accident news : ड्यूटी पर जा रहे दो बाइक सवार भाइयों को ट्रक ने घसीटा, एक की मौत 

Weather update in Haryana 

Meham News Today : महम चौबीसी के गांव की दो महिलाओं सहित तीन ठगी के हुए शिकार

Narnaund News: नारनौंद की महिला के साथ बास गांव में मारपीट

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer