---Advertisement---

Hisar Ki Taaja Khabar: हिसार के निजी अस्पताल में तीन महीने की बच्ची की मौत: परिजनों ने डॉ. पर आरोप लगाते हुए अस्पताल में किया हंगामा

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Hisar Ki Taaja Khabar : Three-month-old girl dies in private hospital of Hisar;  Family members created ruckus in the hospital accusing Dr.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बच्ची के शव को गोद में लिए बैठी ज्योति। 

हरियाणा न्यूज हिसार: हिसार के एक निजी अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक तीन महीने की मासूम बच्ची की मौत होने का मामला संज्ञान में आया है। बच्ची की मौत के बाद उसके परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी विनोद शंकर सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवाया जाएगा। 

मृतक बच्ची के परिजनों से बातचीत करते डीएसपी विनोद शंकर। 

हिसार के महावीर कॉलोनी निवासी ज्योति ने बताया कि उसकी 3 महीने की बेटी की ठंड के कारण तबीयत खराब हो गई थी। वह अपने पति मुकेश सैनी के साथ 3 महीने की बेटी ख्वाहिश को दिखाने के लिए विजयनगर हिसार स्थित गुलाटी अस्पताल में लेकर पहुंची और डॉक्टर केसी गुलाटी की पर्चे बनवाकर उसे दिन दिखाया। डॉक्टर ने ख्वाहिश के स्वास्थ्य की जांच करने के बाद कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है मामूली सर्दी जुकाम की शिकायत है। जो दवाई लिख कर दे रहा हूं ये अस्पताल के मेडिकल स्टोर से खरीद लेना और दवा कैसे देनी है वो सब समझा देंगे। 

गुलाटी हॉस्पिटल में पहुंचे मृतक बच्ची ख्वाहिश के परिजन 

ज्योति ने बताया कि डॉक्टर की पर्ची लेकर वह मेडिकल स्टोर पर पहुंची तो मेडिकल स्टोर से उसे दवाइयां लीं और मेडिकल स्टोर वाले ने एक दवाई इस समय बच्ची को पिलाने के लिए कहा। उसने तुरंत ही वह दवाई अपनी बेटी ख्वाहिश को पिला दी और घर पर आ गए। कुछ देर बाद उन्होंने ख्वाहिश को संभाला तो उसकी तबीयत पहले से ज्यादा खराब लग रही थी और वह बेसुध हो गई थी। उसने तुरंत ही अपने पति को इसके बारे में बताया तो मौके पर पहुंचा और दोबारा फिर हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे। ज्योति व मुकेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि डॉक्टर ने बिना चैक किए ही उसे मृत घोषित कर दिया और डॉक्टर और अस्पताल के कर्मचारियों ने जो पर्ची पहले दी थी उसे बदल दिया।

मृतक बच्ची ख्वाहिश को गोद में लेकर विलाप करते हुए उसकी मां ज्योति व अन्य महिलाएं। 

यहां से वह अपनी बेटी को दूसरे डॉक्टर को दिखाने के लिए ले गए तो डॉक्टर ने कहा कि उसकी कुछ समय पहले ही मौत हो चुकी है। उसके बाद फिर से वह गुलाटी हॉस्पिटल पहुंचे। इसकी सूचना मिलते ही मृतक बच्ची के अन्य परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए और उन्होंने वहां पर जमकर हंगामा किया। पिछले कई घंटे से मृतक बच्ची को गोद में लिए हुए उसकी मां गुलाटी हॉस्पिटल में ही बैठी हुई है और अस्पताल के डॉक्टर केसी गुलाटी, मेडिकल स्टोर संचालक सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

मामले की सूचना मिलते हैं डीएसपी विनोद शंकर मिल गेट चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जान शुरू कर दी है। मृतक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को हिसार के सरकारी अस्पताल में करवाया जाएगा।

 वहीं गुलाटी हॉस्पिटल के डाक्टर ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनके ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो निराधार हैं उनमें कोई सच्चाई नहीं है। अब ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिस जांच में ही इस तस्वीर से पर्दा उठ पाएगा कि परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों में कितनी सच्चाई है और डाक्टर कितना दौषी है? 

इस संबंध में डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस मृतक बच्ची के परिजनों से बातचीत कर मामले की सच्चाई का पता लगाने में जुटी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस ने कब्जे में लेकर जा शुरू कर दी है। पुलिस जांच व बच्ची के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर की लापरवाही सामने आई तो उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – सुनील कोहाड़ पत्रकार, 7015156567

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Hisar Chandigarh Road Accident in Hisar 

Haryana News Today 

Big Accident in Haryana 

Hisar Missing News : हिसार जिले के गांव से विवाहिता लापता

Haryana politics News : नारनौंद की धरती से दीपेंद्र हुड्डा की ललकार; विरोधी नेताओं की नींद हराम

Hansi-Meham-Rohtak Train route update 

Hisar accident news : ड्यूटी पर जा रहे दो बाइक सवार भाइयों को ट्रक ने घसीटा, एक की मौत 

Weather update in Haryana 

Meham News Today : महम चौबीसी के गांव की दो महिलाओं सहित तीन ठगी के हुए शिकार

Narnaund News: नारनौंद की महिला के साथ बास गांव में मारपीट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026

Suicide Case: मुस्कान बल्हारा के पिता का दावा, मरने से पहले मुस्कान ने भेजे सबूत, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

August 1, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Suicide: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी ने किया सुसाइड, मायके वालों ने किया हंगामा, कबड्डी प्लेयर को ले गई पुलिस

July 31, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer