Verification: eefe237ed2c24d7f

Jind News Today: शराब ठेके के सेल्समैन गन प्वाइंट के पर लूट

0 minutes, 16 seconds Read

Jind News Today: Liquor vendor robbed at gunpoint

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाइक पर सवार होकर आया बदमाश, शराब की बोतल मांगी, फिर तान दी पिस्तौल

हरियाणा न्यूज जींद : जींद जिले के गांव भैरोखेड़ा में शराब के ठेके पर पहुंचे बाइक सवार बदमाश ने सेल्समैन को गन प्वाइंट पर उससे हजारों रुपए की लूटने का मामला सामने आया है । बीती देर रात हुई लूट की यह वारदात क्षेत्र में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में भी कैद हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश अपनी बाइक सहित मौके से फरार हो गया। वहीं पीड़ित सेल्समैन से मामले की सूचना पाकर ठेका संचालक तथा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस की टीमों ने काफी दूर तक बदमाशों की तलाश में सर्च अभियान भी चलाया लेकिन उनका कुछ सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं पीड़ित की शिकायत पर थाना जुलाना में अज्ञात बदमाश के खिलाफ लूट तथा धमकी की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके पुलिस अब फुटेज के आधार पर बदमाश तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है।

तहसील जींद के अंतर्गत गांव भैंरोखेड़ा निवासी रमेश पुत्र हरि सिंह ने थाना जुलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में ही स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन की नौकरी कर रहा है। शुक्रवार की रात को करीब सवा 9 बजे वह ठेके पर ही मौजूद था कि उसी दौरान बाइक सवार एक अज्ञात बदमाश ठेके पर आया तथा शराब की बोतल मांगी। जैसे ही वह बोतल देने मुड़ा तो बदमाश ने बाइक से उतर कर उस पर पिस्तौल तान दी तथा धमकी दी कि जो कुछ उसके पास है, उसे दे दे नहीं तो वह गोली मार देगा। भय के मारे उसने ठेके का गल्ला खोलकर उसमें रखी दिन भर की बिक्री के करीब 17,090 रुपए बदमाश को सौंप दिए। जाते-जाते बदमाश ने धमकी दी है कि यदि उसने पुलिस को शिकायत देने की कोशिश की तो अंजाम बुरा होगा।

बदमाश के जाने के करीब 10 मिनट बाद उसने ठेका के मालिक बिट्टू को फोन करके वारदात की सूचना दी तथा डायल 112 पर फोन करके पुलिस को भी घटना के बारे में बताया। पीड़ित रमेश की शिकायत पर थाना जुलाना में अज्ञात बदमाश के खिलाफ लूट, धमकी देना तथा शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके पुलिस ने फुटेज में दर्ज बदमाश की पहचान और तलाश का काम तेज कर दिया है।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

Uklana News : ऑक्सफोर्ड स्कूल उकलाना का छात्र लापता; छात्र के परिजनों ने स्कूल पर लगाए गंभीर आरोप

Google News Hayana Link: हिसार में देर रात लगी आग: अग्रवाल मिल स्टोर में लगी आग 

Jind News Hindi: जींद जिले के गांव के 3 खेतों से केबल तथा स्टार्टर चोरी

Haryana News WhatsApp group

Haryana Breaking News Today 

Hansi Jind Road Accident 

हरियाणा के बजट में मुख्यमंत्री ने हिसार व भिवानी जिले के लोगों के लिए खोला सौगातों का पिटारा

Abiyana will not be imposed on farmers from April 1, 2024 :हरियाणा के इतिहास में आबियाना खत्म करने वाले मनोहर लाल पहले मुख्यमंत्री  

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer