Verification: eefe237ed2c24d7f

Kidnapping case in Hisar : जबरदस्ती अपहरण कर, केस में फसाने का डर दिखा फिरौती मांगने के मामले में चारों गिरफ्तार

0 minutes, 15 seconds Read

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रतिकात्मक फोटो। 

   हरियाणा न्यूज हिसार : अग्रोहा पुलिस ने जबरदस्ती अपहरण कर, केस में फसाने का डर दिखा फिरौती मांगने के मामले में एक महिला सहित चारों आरोपियों राजीव नगर हांसी निवासी विक्रम उर्फ बीकू उर्फ विक्की, गांव दुर्जनपुर निवासी प्रदीप और नवीन को गिरफ्तार किया गया है। 

     थाना प्रभारी निरीक्षक बलवंत सिंह ने बताया कि आदमपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक की शिकायत पर थाना अग्रोहा में जबरदस्ती अपहरण कर, केस में फसाने का डर दिखा फिरौती मांगने के मामले में अभियोग अंकित किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता मुनीम का काम करता है। 25 फरवरी को उसके फोन पर एक महिला का फोन आया, जिसमे उसे मिलने के लिए चिकनवास पुल के नीचे बुलाया। जहा से वे हाईवे पर बने एक होटल में चले गए। होटल से बाहर आने पर थार कार सवार तीन युवकों ने उसका जबरदस्ती अपहरण कर उसे गाड़ी में डाल हिसार की तरफ चल पड़े। कार सवार युवकों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन और पैसे निकाल लिए। 

     थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता को फोन कर चिकनवास पुल के नीचे बुलाने वाली महिला उक्त युवक का जबरदस्ती अपहरण कर दुष्कर्म के केस में फसा 15 लाख की फिरौती मांगने की वारदात की मुख्य योजनाकार है। चारों आरोपियों ने उक्त व्यक्ति का अपहरण कर कहा कि वह अपने घरवालों से 15 लाख रुपए मंगवा ले नही तो वे उसे दुष्कर्म के केस में फसा देगे। आरोपी शिकायतकर्ता को इधर उधर घूमते रहे और दुष्कर्म के केस में फसाने का दवाब बना मोबाइल और पैसे छीन, उसे पटेल चोक हांसी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उक्त मामले में उपरोक्त महिला सहित चारों आरोपियों राजीव नगर हांसी निवासी विक्रम उर्फ बीकू उर्फ विक्की, गांव दुर्जनपुर निवासी प्रदीप और नवीन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है आरोपियों को कल पेश अदालत किया जाएगा।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

Uklana News : ऑक्सफोर्ड स्कूल उकलाना का छात्र लापता; छात्र के परिजनों ने स्कूल पर लगाए गंभीर आरोप

Sirsa Haryana news

Barwala News

tractor March in Haryana

Google News Hayana Link: हिसार में देर रात लगी आग: अग्रवाल मिल स्टोर में लगी आग 

Jind News Hindi: जींद जिले के गांव के 3 खेतों से केबल तथा स्टार्टर चोरी

Haryana News WhatsApp group

Haryana Breaking News Today 

Hansi Jind Road Accident 

हरियाणा के बजट में मुख्यमंत्री ने हिसार व भिवानी जिले के लोगों के लिए खोला सौगातों का पिटारा

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer