Verification: eefe237ed2c24d7f

Kisan Andolan : अब तक तीन किसानों की बलि ले चुकी भाजपा सरकार : विरेंद्र नरवाल

0 minutes, 12 seconds Read

Kisan Andolan: BJP government has already sacrificed three farmers

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किसानों के साथ अच्छा नहीं कर रही भाजपा सरकार : विरेंद्र नरवाल


हरियाणा न्यूज हिसार। आम आदमी पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष विरेन्द्र नरवाल ने आरोप लगाया है कि केन्द्र व हरियाणा की सरकार किसानों के साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि एमएसपी सहित अन्य मांगों पर दिल्ली जा रहे किसानों के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार करके उन्हें रोका जा रहा है।


विरेन्द्र नरवाल ने कहा कि देश की आजादी को आठ दशक बीतने को है, किसान कर्ज के बोझ से नहीं निकल पा रहा है। वर्ष 2022 तक इस सरकार ने किसानों की आय दोगनी करने का वादा किया था, आय तो नहीं बढ़ी, उल्टा उनका कर्ज दोगुना जरुर हो गया। उन्होंने ने कहा कि अब किसान अपना हक़ मांगने और प्रधानमंत्री को उनका वादा याद दिलवाना चाहते हैं तो  हरियाणा और केंद्र सरकार उनका दमन करना चाहती है। आज हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में धारा 144 लागू है, सरकार प्रदेश के किसानों के साथ अंग्रेजों जैसा व्यवहार कर रही है, प्रदेश में इंटरनेट की सुविधा बंद कर दी गई है, प्रदेश में हरियाणा सरकार ऑनलाइन व्यापार ठप्प करवा चुकी है केन्द्र व प्रदेश की सरकार किसानों के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार कर रही है। केन्द्र सरकार एमएसपी पर मुंह नहीं खोल रही है, हरियाणा सरकार की जिद की वजह से शंभू बॉर्डर पर तीन किसान शहीद हो चुके हैं, भाजपा सरकार किसानों की बलि लेने पर आमादा है।


विरेेन्द्र नरवाल ने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने खुद को किसानों का हितैषी बताकर उनका वोट लिया था लेकिन अब वे भाजपा की गोदी में बैठ गए हैं। यही नहीं, भाजपा अग्रणी होकर किसानों पर अत्याचार कर रही है और दुष्यंत चौटाला चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल आजीवन किसानों के लिए लड़ते रहे परंतु उनका पड़पौत्र सत्ता के लालच में किसान विरोधी भाजपा की गोद में जाकर बैठ गया है। दुष्यंत चौटाला की इस किसान विरोधी नीति का खामियाजा उन्हें चुनाव में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता पहले भी किसानों के साथ खड़े थे और आम आदमी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता आज भी किसानों के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। भाजपा के इस तानाशाही रवैये से ना तो आप आदमी पार्टी का कार्यकर्ता डरने वाला है और ना ही इस देश का किसान।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Haryana News WhatsApp group

Haryana Breaking News Today 

यंग लड़कियों में बढ़ रहा है सर्वाइकल कैंसर, जाने कैसे हो सकता है सर्वाइकल कैंसर से बचाव 

Hisar Sports News : कबड्डी में हिन्दवान और रिले रेस में शाहपुर बने विजेता

Jind News Today 

किसानों ने खेड़ी चोपटा में की आंदोलन की रूपरेखा तैयार, खेड़ी चोपटा से किसानों ने कर दिया बड़ा ऐलान

Hisar Accident : हिसार में स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवारों को कुुचला ; महिला व युवक की मौत, रोडवेज विभाग में कार्यरत थी मृतका

आस्ट्रेलिया वर्क वीजा कैसे लगवाएं और वर्क वीजा के नाम पर ठगी से कैसे बचें

किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू ने बनाई रणनीति, क्या सरकार होगी चित

किसान आंदोलन पार्ट टू अपडेट 

आप नेता बोले : इंटरनेट बंद करके व्यापारियों और आम जनता को नुकसान पहुंचा रही सरकार

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer