Verification: eefe237ed2c24d7f

किसानों का ऐलान : लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का करेंगे विरोध

0 minutes, 19 seconds Read

Farmers declaration: Will oppose BJP candidates in Lok Sabha elections

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 किसानों का सरकार पर आरोप मिली भगत से नहीं दिया किसानों को मुआवजा

 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए किसान नेता धर्मपाल बड़ाला अन्य।

हरियाणा न्यूज टूडे / सुनील कोहाड़।
नारनौंद : भारतीय किसान मजदूर यूनियन के बैनर तले किसान नेता धर्मपाल बड़ाला ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने बास तहसील के किसानों के साथ धोखा किया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों ( BJP  candidate) का विरोध इसका अहसास करवाया जाएगा। 
उन्होंने बताया कि बास तहसील के किसानों ने 2021 में अपनी फसलों का बीमा करवाया था लेकिन कृषि विभाग, राजस्व विभाग और बैंक के के कर्मचारियों ने मिली भगत करके मुआवजा राशि नहीं दी। अधिकारियों ने पोर्टल पर फसलों का खराबा नहीं चढ़ाया। इस मामले को लेकर किसान दो बार जिला उपायुक्त से भी मिले थे लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। जिसके कारण किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
 बास क्षेत्र में 60 एकड़ गेहूं की फसल में 2022 में आग लग गई थी। और सभी कागजात पूरे करके जिला उपायुक्त को भेज दिए गए थे वहां से राशि भी जारी कर दी लेकिन नारनौंद एसडीएम कार्यालय ने यह राशि किसानों को जारी नहीं की। इसको लेकर किसान आज भी एसडीएम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। किसान व मजदूरों से किए वायदे भारतीय जनता पार्टी ने आज तक पूरे नहीं किए जिसको लेकर किसान व मजदूरों में रोष बना हुआ है।
 भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने फैसला लिया है कि भारतीय जनता पार्टी का जो भी प्रत्याशी गांव में वोट मांगने के लिए आएगा तो उसका विरोध किया जाएगा। वहीं दूसरी पार्टियों के प्रत्याशियों को भी मांग पत्र सौंपा जाएगा। इस अवसर पर किसान नेता सुरेश कोथ, संदीप कुमार, मुकेश लोहान, अनिल, जयकुमार इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।
महम चौबीसी में जुई फीडर नहर में डूबा युवक 
Haryana News Today: रंग लगाने को लेकर सिरसा में खूनी संघर्ष, विरोध में दुकानें रही बंद
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के बाद छात्रों के दो गुट भिड़े 
Jind News Hindijind Murder News ,
हिसार पुलिस का एक्शन प्लान: जुआ खेलते व सट्टेबाजी करते 10 काबू, करीब 80 हजार रुपए की नगदी बरामद 
Narnaund News ,
Barwala Hisar News ,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer