---Advertisement---

Haryana political news : भाजपा जजपा गठबंधन टूटने के बाद पहली बार दुष्यंत चौटाला ने भाजपा की सरकार पर साधा निशाना

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Haryana political news: first time after the break up of BJP-JJP alliance, Dushyant Chautala targeted the BJP government.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किसानों को मुआवजा देने और फसल खरीद प्रबंधन में विफल हरियाणा सरकार : दुष्यंत चौटाला

Ex डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला।

हरियाणा न्यूज टूडे, चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि मौजूदा हरियाणा सरकार किसानों को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि न तो सरकार किसानों को चुनाव आचार संहिता लगने से पहले फसल खराबे का मुआवजा दे पाई और न ही रबी फसल की खरीद प्रबंधन बारे कोई फैसला ले रही। वे बुधवार को चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। 

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आचार संहिता लगने के चलते अब किसानों को फसल खराबे के मुआवजे के लिए 90 दिन तक इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि जेजेपी की मांग के बावजूद भी नई हरियाणा सरकार ने समय पर मुआवजा देने बारे फैसला नहीं लिया। इतना ही नहीं प्रदेश सरकार अब तक मंडियों में किसानों की फसलें आने के बावजूद खरीद का प्रबंध भी नहीं कर पाई है। यहां तक कि सरसों को एमएसपी पर खरीदा जाएगा या भावांतर भरपाई योजना से, कौन सी एजेंसी कैसे खरीद करेगी, यह भी तय नहीं हो पाया है।

 दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री से भ्रमण करने की बजाय किसानों के हित में फसल खरीद बारे जल्द प्रबंधन करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व गठबंधन सरकार के दौरान साढ़े चार साल में किसानों को यह चिंता नहीं करनी पड़ी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि समय पर फसलों को खरीदा गया और करीब एक लाख करोड़ रुपए का सीधा किसानों के खाते में भुगतान हुआ।

लोकसभा चुनाव में संगठन की ताकत दिखाएगी जेजेपी, हलका स्तर पर भी मंथन करेंगे : दुष्यंत चौटाला

लोकसभा चुनाव के संदर्भ में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी लोकसभा चुनाव मैदान में पूरे हौसले और मजबूती के साथ उतरेगी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिनों में जेजेपी ने सभी 10 लोकसभा के पदाधिकारियों के साथ चुनाव लड़ने के विषय पर विस्तार से चर्चा की है और वीरवार से हलका स्तर के पदाधिकारियों के साथ भी जेजेपी प्रभारी और जिला अध्यक्ष बैठकें करेंगे। 

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल के सिपाही किसान की तरह मेहनत करते हुए जेजेपी संगठन की ताकत को बढ़ाने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव तक जेजेपी हर घर तक पहुंच कर संगठन मजबूती पर बल देगी। वरिष्ठ जेजेपी नेता ने कहा कि जेजेपी के साथ नए लोग जोड़ने के साथ-साथ पुराने साथियों को भी जोड़ा जाएगा। 

इस बार ताला भी हम लाएंगे और उसमें चाबी भी हमारी होगी : दुष्यंत

एक सवाल के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का फायदा जेजेपी किसी दूसरे संगठन को कैसे दे सकती है? अब तक कार्यकर्ताओं की मेहनत से जेजेपी इस मुकाम तक पहुंची है और इस लोकसभा चुनाव में जेजेपी अपने संगठन की ताकत को दिखाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आज 10 की 10 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। एक अन्य सवाल के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस बार ताला भी हम लाएंगे और उसमें चाबी भी हमारी लगाएंगे। 

उन्होंने कहा कि 2019 के समय हमने चाबी से ताला खोलने की बात कही थी और हमने यह करके भी दिखाया। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री ने लंबे समय से हरियाणा कांग्रेस में संगठन का निर्माण नहीं होने को कांग्रेस की विफलता बताया और कहा कि कांग्रेस प्रभारी सिर्फ तारीख पर तारीख ही दे रहे है। इससे पहले दुष्यंत चौटाला ने चंडीगढ़ जेजेपी प्रदेश कार्यालय पर करनाल लोकसभा के पार्टी पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा भी की।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

हरियाणा की ताजा खबर 

Haryana News Today : हिसार में रोड़वेज बस चालक परिचालक की दादागिरी ; बस से उतारकर सवारी को पीटा

Haryana News Today: रेवाड़ी फैक्ट्री हादसा अपडेट ; मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घायलों का जाना हाल, मृतकों को मिलेंगे 5-5 लाख रुपए 

Hisar News Hindi: हिसार में सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत, कैंप चौक के पास बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई बाइक, मृतक छात्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था 

HBSE Exam Update 

Hisar News Today 

Haryana News Today 

kaithal News Today 

Share market fraud case 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026

Suicide Case: मुस्कान बल्हारा के पिता का दावा, मरने से पहले मुस्कान ने भेजे सबूत, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

August 1, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Suicide: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी ने किया सुसाइड, मायके वालों ने किया हंगामा, कबड्डी प्लेयर को ले गई पुलिस

July 31, 2026

Jind News: फूफा ने बनाया प्रॉपर्टी में सांझेदार, साले के लड़के ने किया प्रॉपर्टी हड़पने का प्रयास

July 22, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer