---Advertisement---

नारनौंद में हादसा : मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों की ट्रैक्टर ट्राली से हुई टक्कर, एक की मौत एक घायल

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Accident in Narnaund: Two friends riding a motorcycle collided with tractor trolley, one died and one injured.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज टूडे / सुनील कोहाड़।
नारनौंद  : खेड़ी चौपटा में पिज्जा बर्गर की दुकान चलाने वाले दो दोस्तों की वीरवार देर रात एक ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनको नारनौंद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। वहां से मंजीत को हिसार रैफर कर दिया, जहां पर उसकी मौत हो गई। वहीं अतुल का नारनौंद के नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मंजीत के शव का हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा दिया है और अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राखी शाहपुर निवासी अतुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अविवाहित है। उसने व उलके दोस्त राखी शाहपुर निवासी 22 वर्षीय मंजीत ने खेड़ी चौपटा चौंक पर बर्गर पिज्जा कि दुकान की हुई है। 18 अप्रैल की रात करीब साढ़े 8 बजे दुकान का काम खत्म करके वह और उसका दोस्त मंजीत अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेड़ी चौपटा से अपने घर राखी शाहपुर जा रहे थे। जब वो मोटरसाइकिल पर खेड़ी चौपटा से करीब 3  किलोमीटर नारनौंद की तरफ पहुंचे तो खेतो में से एक ट्रैक्टर चालक ट्राली सहित अपने ट्रैक्टर को लापरवाही से तेज रफ्तार में चलाता हुआ सड़क पर ले आया और ट्राली के साथ उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही वो दोनों मोटरसाइकिल से नीचे गिर गए और वे दोनों बेहोश हो गए।
 राहगिरों ने इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी तो पुलिस ने उनको नारनौंद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। इलाज के बाद उसको कम चोट होने के कारण उसको वहीं नारनौंद में ही दाखिल कर लिया और उसके दोस्त मनजीत को हिसार रैफर कर दिया। हिसार पहुंचते ही डॉक्टर ने मनजीत को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer